Astro Tips: धनवान बनना है तो अपनाइए ये उपाय...

नई दिल्ली। सभ्यता के विकास के समय से ही मनुष्य के मन में अतुलनीय संपत्ति का मालिक बनने की जिज्ञासा रही है। अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए हजारों युद्ध भी लड़े गए। इसके साथ ही अमीर बनने के लिए प्राचीन ऋषि मुनियों, तंत्र योगियों ने कई सिद्ध उपायों का आविष्कार भी किया। या यूं कहें कि अपनी दिव्य दृष्टि और ज्ञान के बल पर उन उपायों की खोज की, जिनके जरिए व्यक्ति अमीर बन सकता है।

आइए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ अति प्राचीन उपाय जो आज भी उतने ही असरकारक हैं..........

  • प्रत्येक शुक्रवार को थोड़ा सा नमक खरीदें और इसे अपने घर के नमक में लाकर मिला दें। इससे व्यक्ति धीरे-धीरे अपने सपनों के अनुरूप अमीर बनता जाता है। इस प्रयोग से सारा कर्ज जल्दी उतर जाता है।
  • चंदन के कुछ टुकड़े, तुलसी के पौधे की लकड़ियां, छोटा शंख, मोती और गोमती चक्र को एक पीले रंग की रेशमी थैली में बांधकर अपने पूजा कक्ष में या तिजोरी में रखें। प्रत्येक शुक्रवार को धूप-दीप देकर इस पोटली की पूजा करते रहें। इससे आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
चंदन की अगरबत्ती जलाने से गरीबी दूर हो जाती है

चंदन की अगरबत्ती जलाने से गरीबी दूर हो जाती है

  • प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को घर में चंदन के पाउडर की धूप देने या चंदन की अगरबत्ती जलाने से गरीबी दूर हो जाती है।
  • यदि घर में किसी प्रकार का वास्तुदोष है, लोग बीमार रहते हों, पैसा टिकता नहीं है तो घर के मुख्य द्वार पर अंदर की ओर एक जटा वाला नारियल लटकाने से वास्तुदोष दूर होता है और आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
  • नौकरी में प्रमोशन के लिए उपाय

    नौकरी में प्रमोशन के लिए उपाय

    • जीवन में तरक्की नहीं हो पा रही है। नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है, व्यापार व्यवसाय ठीक से नहीं चल रहा है तो प्रत्येक शुक्रवार को घर के पूजन कक्ष में लकड़ी के एक पटिए को धोकर उस पर घी लगाएं और शकर से रंगोली (कोलम) बनाएं। इस पर चांदी का एक दीपक रखकर उसमें घी भरकर जलाएं। पांच प्रकार के फलों का नैवेद्य लगाए। 27 सप्ताह के भीतर जीवन में तरक्की होती नजर आने लगेगी।
    • अपने पूजा स्थान में प्रतिदिन चावल से कमल के आकार की रंगोली बनाने से जीवन में मनचाही इच्छा पूरी होती है।
    • सात प्रकार का तेल मिलाकर दीपक जलाएं

      सात प्रकार का तेल मिलाकर दीपक जलाएं

      • सात प्रकार का तेल मिलाकर इससे प्रतिदिन सुबह और शाम के समय दीपक जलाने से सभी प्रकार के कर्ज, शत्रु और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
      • प्रत्येक शुक्रवार को नमक, हल्दी, कुमकुम, एक जोड़ी चूड़ी, कंघी, ब्लाउज पीस, मिरर, पान का पत्ता, सुपारी और कुछ नगद दक्षिणा रखकर 27 सप्ताह तक किसी विवाहित महिला को दान दिया जाए तो इससे सभी प्रकार के मुकदमों में जीत मिलती है, कर्ज उतरता है और विवाह कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
      • स्थायी लक्ष्मी के लिए उपाय

        स्थायी लक्ष्मी के लिए उपाय

        घर-परिवार में स्थायी लक्ष्मी के लिए शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार को 27 कुओं का पानी एकत्रित करके इन्हें एक चांदी के पात्र में भरकर घर के उत्तर-पूर्वी कोने में तीन फीट गहरा जमीन में गाड़ दें तो उस घर में 100 वर्षों तक अखंड लक्ष्मी बनी रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+