अनेक परेशानियों का हल सिर्फ एक माला से मिल जाएगा

नई दिल्ली। रत्न ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह से संबंधित एक-एक रत्न और उनके उपरत्न बताए गए हैं। ये रत्न परेशानियों के समय इन्हें धारण करने वाले व्यक्ति को लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन कई बार होता यह है कि जब कोई व्यक्ति ज्योतिषी के पास अपनी कुंडली लेकर जाता है और पूछता है कि फलां रत्न पहन ले क्या, तो ज्योतिषी उसे ग्रह स्थितियों के हिसाब से कोई एक या दो रत्न धारण करने की सलाह देता है। यह स्थिति एक-दो परेशानियों तक तो ठीक है, लेकिन यदि व्यक्ति अनेक तरह की परेशानियों से घिरा हुआ है तो ऐसे में उसे क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति के लिए विभिन्न् प्रकार के रंगों वाली रंगबिरंगी हकीक के दानों वाली माला चमत्कारिक रूप से लाभ पहुंचा सकती है।

आइए जानते हैं इस माला के बारे में...

हकीक कई रंगों में पाया जाता है

हकीक कई रंगों में पाया जाता है

हकीक कई रंगों में पाया जाता है इनमें मुख्य रंग छह प्रकार के होते हैं। ये रंग हैं काला, सफेद, पीला, लाल, हरा और नीला। अलग-अलग ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति के लिए अलग-अलग रंग के हकीक पहनने की सलाह दी जाती है, लेकिन एक सक अधिक समस्याओं के निवारण के लिए सभी रंगों के हकीक दानों से बनी माला पहनी जाती है। कहा जाता है हकीक धारण करने वालों पर भगवान शिव और हनुमानजी की विशेष कृपा होती है।

हकीक माला के लाभ

हकीक माला के लाभ

  • हकीक की माला में काला हकीक साहस और सफलता का प्रतीक है। इसे पहनने वाले व्यक्ति में निडरता आती है। वह कठिन से कठिन परिस्थितियों से आसानी से पार पा जाता है। स्त्रियों को यह जरूर पहनना चाहिए। इससे उन्हें मेनोपॉज और अन्य गायनिक प्रॉब्लम्स में आराम मिलता है। प्रसव के दौरान भी यह पीड़ा को कम करता है।
  • सफेद हकीक व्यक्ति के आत्मसंयम को बढ़ाता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। आध्यात्मिकता में वृद्धि होती है और खाकर यह दिल और दिमाग का संतुलन बेहतर बनाता है। भावनात्मक और मानसिक तनाव को कम करता है।
  • पीला हकीक हृदय की क्षमता में वृद्धि करता है। दिल की धड़कनें संतुलित होती है और व्यक्ति में साहस का संचार होता है। यह गले से संबंधित बीमारियों में आराम पहुंचाता है। तकिए के नीचे इसे रखकर सोने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है और अच्छे सपने आते हैं।
  • शरीर में रक्त का संचरण व्यवस्थित करता है

    शरीर में रक्त का संचरण व्यवस्थित करता है

    • लाल हकीक उनके लिए वरदान है जो स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहते हैं। यह शरीर में रक्त का संचरण व्यवस्थित करता है। मिर्गी, स्त्री रोग और त्वचा से संबंधित बीमारियों को ठीक करता है।
    • हरे हकीक में जबर्दस्त हीलिंग प्रॉपर्टी होती है। यह दिमागी परेशानियों से आराम दिलाता है। मस्तिष्क को तंदुरूस्त और उर्वर बनाए रखता है। इससे व्यक्ति की निर्णय क्षमता मजबूत होती है। दृढ़ संकल्प का भाव पैदा होता है। एकाग्रता में वृद्धि होती है।
    • नीला हकीक बुरे स्वप्नों से बचाता है

      नीला हकीक बुरे स्वप्नों से बचाता है

      • नीला हकीक बुरे स्वप्नों से बचाता है। यह खासकर प्रेम, वशीकरण और गुड लक आता है। इसे पहनने से इंसान के व्यक्तित्व में चुंबकीय प्रभाव पैदा होता है।
      • सभी मिक्स रंगों की हकीक माला पहनने से व्यक्ति का संपूर्ण जीवन संतुलित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+