Hariyali Teej 2018: जानिए पूजा का सही मुहूर्त एवं समय
नई दिल्ली। सुहाग की लंबी उम्र की कामना वाला व्रत 'हरियाली तीज आज है, छोटी तीज या कजली तीज के नाम से जाने वाला व्रत अपने साथ कई उमंग और आशाएं लेकर भी आता है और इसी वजह से सुहागिनों को इस पर्व का काफी इंतजार रहता है।

हरियाली तीज 2018 का शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त सोमवार सुबह 08:36 से प्रारंभ हो जाएगा और समापन 14 तारीख प्रातः 05 बजकर 45 मिनट पर होगा जाएगा। इस शुभ मुहूर्त में ही व्रत करने वाली महिलाओं को शिव जी और माता पार्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए। भविष्यपुराण में उल्लेख किया गया है कि तृतीय के व्रत और पूजन से सुहागन स्त्रियों का सौभाग्य बढ़ता है और कुंवारी कन्याओं के विवाह का योग प्रबल होकर मनोनुकूल वर प्राप्त होता है।

शिव और पार्वती का पुनर्मिलन
माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन निर्जला उपवास और शिव पार्वती की पूजा का विधान है। विधि इस दिन लड़कियां और महिलाएं अपने होने वाली पति या पति की लंबी आयु के लिए निरजला ( बिना पानी के) व्रत रखती हैं।

भगवान शंकर-पार्वती की बालू की मूर्ति
इसके लिए भगवान शंकर-पार्वती की बालू से मूर्ति बनाकर पूजा की जाती है और उनकी शादी की जाती है। अगर घर में संभव ना हो तो महिलाएं और लड़कियां मंदिर में जाकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications