Guru Vakri: गुरु हो रहा वक्री, इन राशियों पर पड़ सकता है गलत प्रभाव

Guru Vakri: धर्म, अध्यात्म, ज्ञान, सात्विकता, सत्य, वैवाहिक सुख, कारोबार आदि का प्रतिनिधि ग्रह गुरु वक्री होने जा रहा है। गुरु 9 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:33 बजे से वृषभ राशि में वक्री हो रहा है।

कुल 119 दिन की वक्री अवधि को भोगते हुए गुरु 4 फर री 2025 को मार्गी होगा। गुरु के वक्री होने से अनेक राशियों पर असर होने वाला है। कुछ राशियों के लिए इसका वक्री होना शुभ भी रहेगा।

Guru Vakri

राशियों पर असर

  • मेष : भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जीवन में अनेक कष्ट आएंगे। चलते-चलते काम अटक सकते हैं। परेशानियां पीछा नहीं छोड़ेंगी।
  • वृषभ : आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाएं अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखें। आर्थिक संकट रहेगा। तनाव रहेगा।
  • मिथुन : आपके लिए गुरु का वक्री होना शुभ है। धन आएगा। नए स्रोत बनेंगे जिनसे आय होगी। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • कर्क : अनेक तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। कार्यस्थल पर परेशानी पैदा हो सकती है।
  • सिंह : काम देरी से होंगे। नई जिम्मेदारियों का बोझ सिर पर आ सकता है। पारिवारिक समस्याएं आएंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
  • कन्या : वैवाहिक जीवन के तनाव दूर होंगे। एक-दूसरे का साथ देंगे। धन आएगा। सुख-समृद्धि मिलेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी।
  • तुला : कष्टकारी रहेगा। शारीरिक रोग, घटना-दुर्घटनाएं जीवन में होंगी। व्यर्थ की आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • वृश्चिक : दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। वैवाहिक कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। धन की तंगी होगी। वाणी खराब हो सकती है।
  • धनु : शत्रु परेशान करेंगे। काम में बाधा ड लने का प्रयास करेंगे। बेवजह की परेशानियां सामने आएंगी। आर्थिक लाभ जरूर होगा।
  • मकर : प्रेम और दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। टकराव होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता कम मिलेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
  • कुंभ : सुख प्रभावित होंगे। संपत्ति का विवाद हो सकता है। माता को कष्ट होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की तंगी अनुभव होगी।
  • मीन : परिवार और भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।

क्या उपाय करें

गुरु के वक्री होने के कारण लगभग सभी राशियों पर इसका विपरीत असर पड़ता है। इसलिए गुरु के वक्रत्व काल के दौरान सभी राशि के जातकों को प्रतिदिन पीपल के पेड़ में जल अवश्य चढ़ाना चाहिए और जल चढ़ाते हुए पीपल वृक्ष की सात परिक्रमा भी करें। किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद परिवार को पीले अनाज, दाल का दान दें। भगवान विष्णु को ेसी घी का भोग लगाएं।

  • गुरु वक्री: 9 अक्टूबर 2024 बुधवार दोप 12:33
  • गुरु मार्गी: 4 फरवरी 2025 मंगलवार दोप 3:09
  • वक्री अवधि: 119 दिन
  • वृषभ में गोचर: 1 मई 2024 से गुरु का गोचर वृषभ राशि में जारी है। 14 मई 2025 से गुरु मिथुन राशि में गोचर प्रारंभ करेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+