Guru Uday 2023: गुरु उदय, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
Guru Uday Effects: मेष राशि में बृहस्पति का उदय होना हर किसी के लिए काफी अच्छा है। इसका सकारात्म प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा, लोग खुश रहेंगे।

किस राशि पर कैसा प्रभाव
- मेष : शुभ कार्य होंगे। सम्मान प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों से धन अर्जित होगा। सात्विकता बढ़ेगी।
- वृषभ : आय के नए साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विवाह के योग बनेंगे।
- मिथुन : धन की आवक होगी। शुभ कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त होगी।
- कर्क : विदेश यात्रा के योग बनेंगे, धन की आवक होगी। परिवार से सहयोग, समाज में सम्मान मिलेगा।
- सिंह : भाग्य प्रबल होगा। समाज में बड़ा सम्मान हो सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।
- कन्या : मानसिक शांति मिलेगी। रोग में कमी आएगी। धन प्राप्त होगा। विवाह का योग बनेगा।
- तुला : परिवार और समाज में सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। संकटों का समाधान मिलेगा।
- वृश्चिक : रोग कम होंगे, शत्रु संकट कम होगा, धन की आवक होगी हालांकि नया निवेश करने से बचें।
- धनु : शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए मित्र बनेंगे।
- मकर : मानसिक शांति मिलेगी, धार्मिक कार्यों में प्रवृत्त होंगे। धार्मिक यात्राएं करेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा।
- कुंभ : स्वजनों से सामंजस्य बनेगा। नए मित्र बनेंगे। यात्राएं होंगी। धन की आवक होगी, संपत्ति खरीदेंगे।
- मीन : जीवन संयमित और व्यवस्थित होगा। वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। धन सम्मान सुख प्राप्त होगा।
मेष में उदय बृहस्पति का प्रभाव
मेष राशि में बृहस्पति का उदय होना प्रकृति और पर्यावरण के लिए शुभ संकेत है। प्राणियों के लिए भी यह शुरू होगा। जिन लोगों की जन्मकुंडली में बृहस्पति नीच राशि में है या वक्री है, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। ऐसे लोगों के जीवन में सत्कर्मों का उदय होगा। भाग्योदय होगा। जीवन में धैर्य और संयम आएगा तथा कार्यों को पूरा करने की प्रवृत्ति पैदा हेागी।












Click it and Unblock the Notifications