Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा आज, जानिए इसका महत्व, राशि के अनुसार करें दान
नई दिल्ली। आज गुरु पूर्णिमा है, आज के दिन गुरु की पूजा की जाती है, इस ऋतु के बाद चार महीने तक पूजा यानी शिक्षा-ग्रहण का विधान है क्योंकि इन चार महीनों में ना तो ज्यादा गर्मी होती है और ना ही सर्दी इसलिए ये चार महीने पढ़ाई के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं वैसे गुरु-पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्मदिन भी है।
गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है
उन्हें आदिगुरु भी कहा जाता है और उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है। भक्तिकाल के संत घीसादास का भी जन्म इसी दिन हुआ था वे कबीरदास के शिष्य थे।
यह भी पढ़ें: Snakes in Dream: क्या हो जब सपने में दिखाई दे जाए सांप
गुरु का अर्थ
शास्त्रों में गु का अर्थ बताया गया है- अंधकार या मूल अज्ञान और रु का का अर्थ किया गया है- उसका निरोधक। गुरु को गुरु इसलिए कहा जाता है कि वह अज्ञान तिमिर का ज्ञानांजन-शलाका से निवारण कर देता है और अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले को 'गुरु' कहा जाता है।
हर शुभ दिन का असर आपके जीवन पर पड़ता है...
मान्यता के अनुसार हर शुभ दिन का असर आपके जीवन पर पड़ता है और आपकी राशि प्रभावित होती है। इसलिए आप इस खास दिन को और खास बनाने के लिए राशि के अनुसार कुछ खास चीजों का दाम कीजिए और पाइए इस दिन का पर्याप्त शुभ-लाभ।
ऐसे करें दान....
- मेष: इस राशि के लोगों को इस दिन मूंगे का दान करना चाहिए।
- वृषभ: इस राशि के लोगों को चांदी का दान करना चाहिए।
- मिथुन: इस राशि के लोगों को शॉल दान करना चाहिए
- कर्क: इस राशि के लोगों को चावल दान करना चाहिए।
- सिंह: इस राशि के लोगों को पंच धातु से बनी कोई चीज दान करनी चाहिए।
- कन्या: इस राशि के लोगों को डायमंड दान करना चाहिए।
- तुला: इस राशि के लोगों को कम्बल दान करना चाहिए।
- वृश्चिक: इस राशि के लोगों को माणिक दान करना चाहिए।
- धनु: इस राशि के लोगों को स्वर्णाभूण दान करना चाहिए।
- मकर: इस राशि के लोगों को पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
- कुंभ: इस राशि के लोगों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
- मीन: इस राशि के लोगों को चने की दाल का दान करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2018 : गुरु बिन नाहीं ज्ञान..... इसलिए महत्वपूर्ण है 'गुरु पूर्णिमा'