Griha Pravesh Muhurt in 2018: जानिए 2018 के गृहप्रवेश मुहूर्त
नई दिल्ली। अपना घर बनवाना प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है। हर व्यक्ति चाहता है वह अपने परिवार के साथ अपने घर में सुख चैन से रहे, लेकिन कई लोग नए घर में तो चले जाते है और फिर कई तरह की परेशानियों से घिर जाते हैं। लोगों को इन्हीं परेशानियों से बचाने के लिए हिंदू धर्म शास्त्रों में मुहूर्त का बड़ा महत्व बताया गया है। किसी भी शुभ कार्य से पहले मुहूर्त शुद्धि देखना आवश्यक है। गृह प्रवेश के लिए भी मुहूर्त देखने का विधान है, ताकि जिस घर में आप रहने जा रहे हैं, वह आपके लिए समस्त प्रकार से शुभ फलदायी हो।

नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ
मुहूर्त चिंतामणी के अनुसार नूतन गृह प्रवेश के लिए उत्तराभाद्रपद, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, रोहणी, मृगशिरा, चित्रा, अनुराधा और रेवती नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ होते हैं। इन तिथियों में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार हों तो और भी शुभ। द्वितीया, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी के तिथियों में नए घर में प्रवेश करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

नूतन गृह निर्माण आरंभ, भूमिपूजन मुहूर्त 2018
- 3 मार्च शनिवार चैत्र कृष्ण 2, उत्तरा फाल्गुनी
- 12 मार्च सोमवार चैत्र कृष्ण 10 उत्तराषाढ़ा
- 27 अप्रैल शुक्रवार वैशाख शुक्ल 12, उत्तरा फाल्गुनी
- 12 मई शनिवार प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण 12, उत्तरा भाद्रपद
- 2 अगस्त गुरुवार श्रावण कृष्ण 5, उत्तरा भाद्रपद
- 15 अगस्त बुधवार श्रावण शुक्ल 4, हस्त
- 5 नवंबर सोमवार कार्तिक कृष्ण 13, हस्त
- 20 अप्रैल शुक्रवार वैशाख शुक्ल 5, मृगशिरा
- 27 अप्रैल शुक्रवार वैशाख शुक्ल 12, उत्तरा फाल्गुनी
- 12 मई शनिवार प्रथम ज्येष्ठ कृष्ण 12, उत्तरा भाद्रपद
- 22 जून शुक्रवार द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल 10, चित्रा
- 25 जून सोमवार द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल 13, अनुराधा
- 23 अप्रैल शुक्रवार वैशाख शुक्ल 8, पुष्य
- 30 जुलाई सोमवार श्रावण कृष्ण 3, शतभिषा

सोमवार कार्तिक कृष्ण

नूतन गृह प्रवेश मुहूर्त 2018













Click it and Unblock the Notifications