क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

10 जुलाई को मार्गी हो रहे हैं बृहस्पति, धनवान बनेंगी ये राशियां

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली। सुख, सौभाग्य, पद, प्रतिष्ठा, धन, सामाजिक सम्मान और वैवाहिक जीवन को सफल बनाने वाला ग्रह बृहस्पति आषाढ़ कृष्ण द्वादशी दिनांक 10 जुलाई 2018, मंगलवार को रात्रि 10 बजकर 46 मिनट पर मार्गी हो रहा है। यह ग्रह इस साल 9 मार्च को तुला राशि में वक्री हुआ था। लगभग 123 दिनों तक अपने वक्रत्व काल में बृहस्पति ने सभी राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल मचाई है। अब 10 जुलाई से बृहस्पति का शुभ प्रभाव सभी राशियों को मिलने वाला है। बृहस्पति को धन का कारक ग्रह भी माना गया है। यदि किसी जातक की जन्मकुंडली में बृहस्पति शुभ स्थान पर हो तो व्यकित को धनवान बना देता है। यह ग्रह संतान और ज्ञान का कारक भी माना गया है। बृहस्पति के मार्गी होने से कई राशियों पर धन की वर्षा होने की संभावना है।

आइए चंद्र राशि के अनुसार जानते हैं किस राशि पर बृहस्पति के मार्गी होने का क्या असर होगा

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति सप्तम स्थान में मार्गी हो रहे हैं। यह दांपत्य सुख और वैवाहिक जीवन का स्थान है इसलिए मेष राशि के जातकों के जीवन में यदि अब तक दांपत्य सुख का अभाव था तो वह संकट अब दूर हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। यह भाग्य स्थान भी कहलाता है इसलिए गुरु के मार्गी होने से मेष राशि वालों का भाग्योदय होगा। आय के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।

10 जुलाई को मार्गी हो रहे हैं बृहस्पति, आएंगे अच्छे दिन

वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति छठे भाव में मार्गी होंगे। इस राशि वालों के लिए अभी तक का समय भले ही काफी कष्टप्रद रहा हो लेकिन अब आने वाला समय आपकी सारी समस्याओं का समाधान लेकर आएगा। धन की कमी दूर होगी। रूके कार्यों में प्रगति होगी। नया कार्य व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। गुरु के वक्रत्व काल में इस राशि वाले शारीरिक रोगों से भी ग्रसित रहे होंगे। इसलिए अब स्वास्थ्य संबंधी सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

 बृहस्पति मार्गी होंगे

बृहस्पति मार्गी होंगे

मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए बृहस्पति पंचम स्थान में मार्गी होंगे। इस राशि वालों के लिए भी बृहस्पति का मार्गी होना अच्छी खबरें लेकर आएगा। व्यापार का विस्तार करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतनवृद्धि मिलने वाली है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाह रहे हैं, उनके लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं।इस राशि वालों को शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी में निवेश या लॉटरी जैसी चीजों से अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्त होने के संकेत हैं।यह भी

 पढ़ें: सोना किस्मत खोल भी सकता है, और परेशानी में भी डाल सकता है पढ़ें: सोना किस्मत खोल भी सकता है, और परेशानी में भी डाल सकता है

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना शुभ रहेगा। चतुर्थ स्थान सुख स्थान है जिसमें बृहस्पति मार्गी हो रहा है। इसलिए कर्क राशि वालों के सुख, सौभाग्य में वृद्धि होगी। अटके काम पूरे हो जाएंगे। भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। जिन लोगों के पास अपना खुद का मकान नहीं है, उनके अपने भवन की रूपरेखा बनेगी। अविवाहितों के विवाह की बात अब बन सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन भी दूर हो जाएगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

बृहस्पति के मार्गी होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी

बृहस्पति के मार्गी होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी

  • सिंह : सिंह राशि के लिए बृहस्पति तृतीय स्थान में मार्गी हो रहा है। यह भाई-बंधुओं का स्थान है। बृहस्पति के मार्गी होने से भाई-बंधुओं से चल रहा पारिवारिक विवाद निर्णायक स्थिति में पहुंच जाएगा। खासकर संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आपको लाभ होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को बृहस्पति के मार्गी होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के लिए बृहस्पति का मार्गी होना तो शुभ है, लेकिन अभी शनि भी वक्री चल रहे हैं इसलिए कुछ मामलों में परेशानी कर सकती है।
  • कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति द्वितीय स्थान यानी धन भाव में मार्गी हो रहे है। इसका शुभ प्रभाव इस राशि वालों को मिलेगा। अभी तक आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे, लेकिन अब धन की चिंता करना छोड़ दीजिए। उधार दिया पैसा लौट आएगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। व्यापारी वर्ग अपने कार्य का विस्तार करेंगे। इस राशि के जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही थी वह अब दूर हो जाएगी।
  •  स्वास्थ्य ठीक होगा, जीवन सुखी होगा

    स्वास्थ्य ठीक होगा, जीवन सुखी होगा

    • तुला : इस राशि के लिए लग्न स्थान यानी प्रथम भाव में बृहस्पति मार्गी होंगे। जिन लोगों का स्वास्थ्य अब तक खराब चल रहा था उसमें सुधार आएगी। बीमारियों पर हो रहे खर्च में भी कमी आएगी। साथ ही जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझे हुए हैं वे राहत की सांस लेंगे। तुला राशि के जातकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे 11 अक्टूबर तक किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। किसी भी हाल में कर्जा लेने से भी बचें, अन्यथा कर्ज में फंसते चले जाएंगे।
    • वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का मार्गी होना अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। इस राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। अचानक कहीं से खूब सारा पैसा आ सकता है। यदि कोई नया व्यापार शुरू किया है तो उसमें लाभ मिलने लगेगा। लॉटरी, शेयर बाजार आदि में लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। इस राशि वाले बृहस्पति के शुभ प्रभाव से धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। दान-धर्म में रुचि बढ़ेगी।
    • बड़ा पद, सम्मान, वेतन वृद्धि मिलने के योग

      बड़ा पद, सम्मान, वेतन वृद्धि मिलने के योग

      • धनु : धनु राशि के लिए बृहस्पति एकादश स्थान में मार्गी होगा जो आय स्थान या लाभ स्थान है। इसलिए इस राशि वालों की आय में वृद्धि होने वाली है। धनु राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है, और धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है इसलिए साढ़ेसाती के बावजूद इस राशि वालों को लाभ होगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। संपत्ति संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
      • मकर : मकर राशि वालों के लिए दशम स्थान में बृहस्पति मार्गी हो रहे हैं। इस राशि के लिए बृहस्पति का मार्गी होना अत्यंत लाभदायक रहेगा। बड़ा पद, सम्मान, वेतन वृद्धि मिलने के योग बन रहे हैं। मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलने का समय आ गया है। अब तक यदि आप धनाभाव से जूझ रहे हैं तो अब धन की कोई कमी नहीं रहेगी। बड़ी आर्थिक सफलता के योग हैं। लेखन और फिल्मों से जुड़े लोग भी सफलता के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
      • कम मेहनत में अधिक सफलता का योग

        कम मेहनत में अधिक सफलता का योग

        • कुंभ : नवम स्थान में बृहस्पति का मार्गी होना कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक सम्पन्न्ता की ओर इशारा कर रहा है। नवम भाव कर्म स्थान है इसलिए अब तक की मेहनत का परिणाम अब मिलने वाला है। कम मेहनत में अधिक सफलता का योग बन रहा है। बृहस्पति की सीधी चाल आपकी तिजोरी पैसों से भर सकती है। शेयर मार्केट, लॉटरी, वायदा कारोबार या प्रॉपर्टी के बिजनेस से बड़ा लाभ कमाएंगे।
        • मीन : इस राशि वालों के लिए अष्टम स्थान में बृहस्पति मार्गी होंगे। अभी तक इस स्थान में वक्री चल रहे बृहस्पति के कारण जीवन में कई तरह की परेशानियां आ रही थी जो अब दूर हो जाएंगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई उत्साहजनक समाचार मिलेगा। शत्रुओंका शमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बेवजह के खर्चों पर पाबंदी लगेगी।

यह भी पढ़ें: Hindu Calendar 2018: जानिए जुलाई माह के शुभ कार्य की तिथियां और शादी के मुहूर्तयह भी पढ़ें: Hindu Calendar 2018: जानिए जुलाई माह के शुभ कार्य की तिथियां और शादी के मुहूर्त

Comments
English summary
Jupiter the planet of expansion, affluence, prosperity- of late is retrograde in the sign Libra. For the past some months the planetary mix of retrograde Saturn and Jupiter along with Mars in clutches of Rahu-ketu axis is putting life of many at halt.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X