रविवार को ये तीन चीजें पानी में डालकर नहाएं, होगी हर तरह से तरक्की
नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। जन्मकुंडली में सूर्य बलवान हो तो जातक को जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। उसे जीवन में भरपूर, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और सरकारी नौकरी में बड़ा पद हासिल होता है। ऐसा व्यक्ति अपने सुकर्मों के बल पर सूर्य के समान चमकता है, लेकिन यदि कुंडली में सूर्य कमजोर है तो व्यक्ति नैराश्य में डूब जाता है। वह छोटी-छोटी सफलता पाने के लिए भी तरसता रहता है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं जिसे सूर्योदय के समय करने से आपकी किस्मत के तारे चमक उठेंगे।

जन्मकुंडली में सूर्य का प्रभाव
यदि आपकी जन्मकुंडली में सूर्य अशुभ प्रभाव दे रहा है। आपके जीवन में तरक्की नहीं हो रही है। दूसरों के लिए सबकुछ करने के बावजूद आपको मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा हासिल नहीं हो पा रही है तो किसी भी रविवार के दिन प्रात: सूर्योदय के समय नहाने के पानी में तीन चीजें लाल चंदन, केसर और कुछ गेहूं के दाने डालें और ऊं घृणि: सूर्याय नम: मंत्र का जाप करते हुए नहाएं। ऐसा प्रयोग लगातार प्रत्येक रविवार को करते रहें। इससे आप स्वयं देखेंगे आपके जीवन में तरक्की हो रही है।

ये मिलेंगे लाभ
- यदि आप यह प्रयोग लगातार 51 रविवार यानी पूरे एक वर्ष करते हैं तो आपको कभी भी किसी कार्य में असफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी।
- मान-सम्मान में कमी महसूस कर रहे हैं तो यह प्रयोग लगातार 31 रविवार तक करें। इससे आप परिवार और समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति कहलाने लगेंगे।
- सूर्य कमजोर होने के कारण नेत्र रोग उभरते हैं। यदि आपको किसी प्रकार का नेत्र रोग है तो यह प्रयोग 27 रविवार तक करें।
- आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए 31 रविवार तक यह प्रयोग करें और नहाने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें।
- प्रत्येक रविवार को सूर्य यंत्र पर लाल चंदन अर्पित करने से कुंडली के समस्त ग्रह दोष समाप्त हो जाते हैं।
- घर के पूर्वी भाग में तांबे का सूर्य यंत्र स्थापित करने से वास्तुदोष समाप्त होते हैं।
- यदि किसी प्रकार के त्वचा रोग से परेशान हैं तो रविवार के दिन बिना नमक वाला भोजन करें।
- सूर्य की मजबूती के लिए सवा पांच कैरेट का माणिक सोने की अंगूठी में रविवार के दिन धारण करें।
- विवाह नहीं हो पा रहा है तो रविवार के दिन सवा किलो गेहूं में लाल चंदन और तांबे का चौकोर टुकड़ा रखकर गरीब को दान करें।













Click it and Unblock the Notifications