Good Luck: यह आठ रंग नहीं खुशियों का सार हैं क्योंकि ये देते हैं सुख और समृद्दि
नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में जिस तरह दिशाओं का महत्व है, उसी तरह रंगों का भी अपना बड़ा प्रभाव होता है। पंच तत्वों के आधार पर रंगों का सही संतुलन उस घर में रहने वाले लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। यदि संतुलन जरा भी गड़बड़ाया तो कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं।
आइये आज हम जानते हैं ऐसे ही कुछ कलर जो आपके घर और आपके लिए गुड लक लेकर आते हैं। इन रंगों का इस्तेमाल आप चाहें तो कमरों की दीवारों पर कर सकते हैं या फिर पर्दे वगैरह उन रंगों के लगा सकते हैं।

- सफेद: यह रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है। घर के जिस भी जगह में सफेद रंग हो वहां आप बैठकर देखेंगे तो अद्भुत शांति और मानसिक सुकून का एहसास होगा। यह रंग अच्छा भाग्य लाता है। यह रंग घर, ऑफिस और उस जगह लगाया जाना चाहिए जहां बैठकर आप पढ़ाई करते हों।
- लाल: लाल रंग ऊर्जा और अग्ननि का प्रतीक है। एकाग्रता बढ़ाने और किसी काम पर फोकस करने में लाल रंग बहुत मदद करता है। इसलिए यदि आप जीवन में फोकस्ड रहना चाहते हैं तो अपने घर का एक कोई कोना लाल रंग का जरूर होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
- हरा: हरा रंग शुद्धता, प्रकृति और मस्तिष्क का प्रतिनिधित्व करता है। इस रंग से मस्तिष्क में सकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ता है। मन में अच्छे विचार आने से आप अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए आगे बढ़ते हैं। एकाग्रता बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने में हरा रंग बहुत मदद करता है।
- नीला: भावनात्मकता का प्रतीक होता है नीला रंग। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा का फ्लो तो बढ़ाता ही है। लव लाइफ को भी ठीक करता है। पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रेम बढ़ाने में मदद करता है नीला रंग। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्दि होती है और व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है।
- पीला: खुशमिजाजी का प्रतीक है पीला रंग। यह रंग घर में जहां भी होता है वहां के वातावरण में विशेष प्रकार का सुखद अनुभव होता है। यह रंग मन की उदासी दूर करता है। यूथफुल कलर होने से यह खासकर घर के युवाओं को अधिक प्रभावित करता है। पीले रंग से घर में समृद्धि आती है।
- ऑरेंज: लाल और पीले की तरह ही ऑरेंज रंग भी घर के गुड लक के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें लाल और पीले दोनों रंगों के गुण होते हैं। ऊर्जावान रंग होने की वजह से यह अच्छी किस्मत को आकर्षित करता है। परिवार में सुख, समृद्धि, शांति बनी रहती है।
- पिंक: लाल और सफेद रंगों के मिश्रण से बने पिंक कलर में इन दोनों रंगों के गुणों का समावेश होता है। यह रंग व्यक्ति को फोकस तो करता है लेकिन शांत और धीमे तरीके से। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी पिंक अच्छा माना जाता है। यह रंग जहां होता है वह लोगों के बीच तालमेल अच्छा बना रहता है।
- बैंगनी: यदि आप घर में गुड लक चाहते हैं तो बैंगनी या वॉयलेट रंग से परहेज करें। यह रंग उदासीनता का प्रतीक है। इससे गुड लक बाधित होता है। जिस घर में बैंगनी रंग हो वहां हमेशा एक प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।
- Read Also: Astro Tips: खूबसूरत रंगों जैसी बनाएं अपनी लाइफ, यहां हैं कुछ टिप्स












Click it and Unblock the Notifications