Mithun (Gemini) Career Horoscope 2024: करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा
Gemini Career Horoscope 2024: मिथुन राशि के जातकों को साल 2024 के शुरुआत में बृहस्पति और बुध का पूरा सपोर्ट मिलने जा रहा है। जो लोग बौद्धिक कार्यों से जुड़े हुए हैं जैसे लेखन, फिल्म, साहित्य, विज्ञापन आदि से तो उन्हें ग्रहों का बेहतर सहयोग मिलेगा और वे अपना करियर सही दिशा में बनाने में सफल हो सकेंगे।

इसी राशि के व्यापारी वर्ग अपने काम को नई दिशा और गति देने में सफल होंगे। मार्च तक ग्रहों का अच्छा साथ मिलने से करियर तेजी से ग्रो करेगा। अप्रैल से मई के तीन महीने करियर में थोड़ा ठहराव रहेगा।
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नौकरी में तनावपूर्ण माहौल बनेगा और आपको जॉब छोड़ना पड़ सकता है। यही हाल बिजनेस के भी होंगे।शनि का प्रभाव बढ़ने के कारण व्यापार की गति अत्यंत धीमी हो जाएगी जिससे ठहराव होगा।
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
इस समय निराश होने की बजाय अपने करियर को आगे बढ़ाने के बारे में ठोस कार्ययोजना बनाना चाहिए। जून से सितंबर का समय एक बार फिर अच्छे अवसर देने वाला है। कारपोरेट, बिजनेस मैनेजमेंट, तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
चाहे आप नौकरी में हो या बिजनेस में आप नए अवसरों के साथ नए आसमां को छूने के लिए तैयार रहेंगे। साल 2024 के अंतिम तीन महीने करियर के लिए अति उत्तम रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications