Mithun (Gemini) Business Horoscope 2023: शनि का प्रभाव दिखेगा
यदि आप किसी स्टार्टअप में हाथ आजमाना चाहते हैं तो आपको ठोस योजना बनाकर मैदान में उतरना होगा।कारोबार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त रहेगा।

Mithun (Gemini) Business Horoscope 2023: मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 बिजनेस के लिहाज से ठहराव वाला रह सकता है। हालांकिकई बड़े कार्य भी इसी वर्ष होने की संभावना है। इस वर्ष व्यापार के साथ परिवार को लेकर भी चलना होगा। अर्थात् अपने
शनि का प्रभाव बिजनेस पर दिखेगा
जनवरी-फरवरी के समय में कार्य विस्तार की योजना बनेगी और मार्च से कार्य को जमीन पर उतारने का प्रयास शुरू करेंगे। कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट, होटल व्यवसाय, अनाज आदि का काम विशेष लाभदायक रहेगा। यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो भी जनवरी-फरवरी के मध्य करें, लाभ होगा। मार्च से जून के बीच कारोबार पर शनि का प्रभाव रहने से थोड़ा ठहराव और सुस्ती दिखाई दे सकती है।
नए व्यापार प्रारंभ करेंगे
किंतु यही समय आपको भविष्य में नई ऊर्जा से व्यापार को आने बढ़ाने की दिशा देगा। यदि आप किसी स्टार्टअप में हाथ आजमाना चाहते हैं तो आपको ठोस योजना बनाकर मैदान में उतरना होगा। किसी स्त्री के सहयोग से बड़े कार्यो को पूरा करने में सफल हो पाएंगे। जुलाई से नवंबर के मध्य का समय बृहस्पति के प्रभाव में रहने से कार्य विस्तार होगा। नए व्यापार प्रारंभ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications