Mithun (Gemini) Business Horoscope 2022: कार्य का विस्तार करेंगे

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। मिथुन राशि के कारोबारी लोग वर्ष 2022 में अत्यंत ही लाभ की स्थिति में रहेंगे। आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में कई लोग सहयोग करेंगे। चाहे आर्थिक सहयोग की बात हो या मैन पावर की, लोग आपके लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। आपके कार्य और व्यवसाय की तरक्की के कारण कई प्रतिस्पर्धी आपसे दुश्मनी भी पाल लेंगे। मार्च से जून के बीच नया कार्य प्रारंभ करने का सबसे सही समय रहेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी ब्रोकर्स, इंश्योरेंस एजेंट, एडवायजरी फर्म चलाने वाले लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।

Business Horoscope 2022: मिथुन वाले कार्य का विस्तार करेंगे

बृहस्पति की दृष्टि लाभ भाव पर होने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। कारोबार के लिए लिया कर्ज चुकाने में सफल होंगे। जुलाई माह में थोड़ा धैर्य रखना होगा। कार्य-व्यवसाय शिथिल होंगे। इस समय में जो जैसा चल रहा है उसे वैसे ही रहने दें, कुछ नया करने का प्रयास न करें। इस समय में भाई-बंधु ही आपके काम का विरोध करेंगे।

करियर राशिफल 2022

कपड़ा, कागज, प्रिंटिंग, आटोमोबाइल से जुड़े कारोबारियों को लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। सितंबर से नवंबर के बीच नया कार्य प्रारंभ करने के लिए भागदौड़ करना लाभकारी रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से कार्यो को गति मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+