Ganesh chaturthi 2021: 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी, जानिए कब तक रहेगी भद्रा?
नई दिल्ली, 06 सितंबर। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना घर-घर में की जाएगी। 10 सितंबर 2021, शुक्रवार के दिन चतुर्थी तिथि रात्रि 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस दिन चित्रा-स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग भी रहेगा। हालांकिइस दिन शुभ कार्यो के लिए अशुभ मानी जाने वाली भद्रा भी रहेगी लेकिन उसका असर विघ्नहर्ता को विराजित करने में नहीं पड़ेगा।
Recommended Video

दस दिनी महोत्सव के दौरान विभिन्न तीज त्योहार मनाए जाएंगे। महाराष्ट्रीयन समाज में जहां तीन दिन के लिए ज्येष्ठा गौरा का आगमन होगा वहीं दिगंबर जैन समाज के 10 दिनी पर्युषण पर्व भी गणेशोत्सव के साथ शुरू होंगे। भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी की शुरुआत 9 सितंबर को रात 12.19 बजे होगी जो 10 सितंबर को रात 9.59 बजे तक रहेगी।
सुबह 11.09 से रात 9.59 बजे तक रहेगी भद्रा
गणेश चतुर्थी पर भद्रा सुबह 11.09 बजे से रात 9.59 बजे तक रहेगी। भद्राकाल के समय शुभ कार्य करना अनुचित माना जाता है लेकिन भगवान गणेश विघ्नहर्ता है इसलिए इनकी स्थापना भद्रा की वजह से बाधित नहीं होती है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और एकादशी पर भद्रा का अशुभ प्रभाव नहीं होता है। इसके चलते भद्रा का गणेश स्थापना पर असर नहीं होगा।
दस दिनों में आएंगे तीज-त्योहार
- 11 सितंबर को ऋषि पंचमी
- 12 सितंबर को स्कंद षष्ठी, सूर्य षष्ठी, बलदेव षष्ठी, हल छठ
- 13 सितंबर को ज्येष्ठा गौरी पूजन, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
- 14 सितंबर को राधा अष्टमी
- 15 सितंबर को चंद्र नवमी
- 16 सितंबर को तेजादशमी
- 17 सितंबर को डोल ग्यारस, परिवर्तिनी एकादशी
- 18 सितंबर को शनि प्रदोष व्रत
- 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, गणेश पार्थिव विसर्जन
- 20 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा, श्राद्धपक्ष प्रारंभ
चौघड़िया के अनुसार स्थापना
- चर- प्रात: 6.13 से 7.46 तक लाभ-
- प्रात: 7.46 से 9.18 तक अमृत-
- प्रात: 9.18 से 10.51 तक शुभ-
- दोपहर 12.24 से 1.56 तक चर-
- सायं 5.02 से 6.34 तक
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications