अगर टूटा है दिल या फिर बीवी से होता है रोज झगड़ा तो अपनाइए ये Astro Tips

नई दिल्ली।अगर आप और आपके पति के बीच में बहुत लड़ाई होने लगी है या फिर आप जिसे पसंद करते हैं उसे अपने मन की बात कह नहीं पा रहे हैं या फिर आप समय की कमी के कारण अपनी बीवी को वक्त नहीं दे पा रहे हैं जिसके कारण आपके झगड़े बढ़ गए हैं और आप काफी तनाव में है तो परेशान मत होइए क्योंकि आज हम आपको बताते हैं ऐसे चमत्कारी टिप्स, जिसके जरिए आप अपनी मैरेड लाइफ को सुधार सकते हैं और नीरस हो गए जीवन को फिर से खुशहाल बना सकते हैं।

असरकारी टिप्स

  • सिंगल चीजों को हटाएं: आपके घर में जितनी सिंगल चीज है जैसे कि कुर्सी, बेड, सोफा, गद्दा उन सबको या तो हटा दीजिये या फिर उन्हें दो गुना कर दीजिये क्योंकि जिस घर में सिंगल चीजें होती हैं वहां प्यार पनप नहीं सकता है।
  • नो वॉटर इन बेडरूम: पानी का मतलब वक्त के साथ बहना होता है इसलिए पानी की फोटो जैसे झरने या फव्वारे की तस्वीर बेडरूम में नहीं होनी चाहिए।
घर को थोड़ा सजाएं

घर को थोड़ा सजाएं

जिन लोगों को प्यार हुआ है लेकिन अपने दिल की बातें वो अपने दिलदार से कह नहीं पा रहे हैं उन्हें सबसे पहले अपने घर को सजाना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनके अंदर सकारात्मक एनर्जी आती है जो उन्हें अपने दिल की बात जुंबा पर लाने में मदद करती है।

गद्दा एक

गद्दा एक

अगर पति-पत्नी वापस अपना प्यार जगना चाहते हैं तो उन्हें एक ही बेड और एक ही गद्दे पर सोना चाहिए। अगर प्यार की बात करना है तो अपने वर्किंग स्टेशन पर हमेशा एक लाल गुलाब-घंटी के साथ रखे जिससे कि आपके दिलों-दिमाग पर हमेशा प्यार की घंटी बजती रहे और आप अपने दिलदार से दिल की बातें करते रहें।

किसी भी कोने में गंदगी ना रखें

किसी भी कोने में गंदगी ना रखें

अपने घर के किसी भी कोने में गंदगी ना रखें क्योंकि गंदगी क्रोध को उकसाती है। पूर्व दिशा में कोई भारी सामान ना रखें। शाम होते ही घर में धूप बत्ती या अगरबत्ती को जलायें। रोज सूरज भगवान को जल चढ़ाइये। घर में लाल रंग का प्रयोग ना करें, घर में ना तो पेंट लाल हो और ना ही चादरें और पर्दे।

कैलेंडर या गिनती की टेबल

कैलेंडर या गिनती की टेबल

कोशिश कीजिये कि घर की नाली पर खाने का अंश ना जायें। अपने घर की दीवारों पर कैलेंडर या गिनती की टेबल लटकाइये जिससे जब आपको क्रोध आये तो आपका ध्यान उस ओर चला जाये। बाथरूम के दरवाजे को खुला मत छोड़िए और ना ही उसे गंदा कीजिए। सुबह-शाम घर में घूप बत्ती जलाकर निगेटिव एनर्जी को खत्म कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+