क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
अगर सपने में देखा ये सब तो समझिए मृत्यु के हैं संकेत
नींद में सोते वक्त आने वाले सपने शुभ व अशुभ दोनों के संकेत देते है। मरना सबको है किन्तु मरना कोई नहीं चाहता है। मौत एक सार्वभौमिक सत्य है और सत्य से डरा नहीं जाता। कुछ ऐसे सपने भी आते है जो मृत्यु की सूचना देते हैं। आईये जानते है क्या है वे सपने-
- यदि आप सपने में अपने इष्टदेव की प्रतिमा को टूटते या जलते हुये देखते है तो कुछ समय ही बाद ही मृत्यु होने की आशंका रहती है।
- यदि कोई स्त्री स्वपन में अपने बाल सफेद होते देखती है तो उसका पति से तनाव या विक्षोभ हो सकता है।
- अगर आप सपने में अपने आपको काले घोड़े पर काले कपड़े पहनकर देखे तो यह एक अशुभ संकेत है। ऐसी स्थिति में स्वपन देखने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने वाली है।
- स्वपन में अगर आप स्वयं को पेड़ से गिरते हुए देखते हैं तो रोग से मृत्यु होने की आशंका है।
- यदि आप स्वपन में स्वयं को पूरे शरीर पर स्याही या तेल लगाकर गधे की सवारी करते है तो निश्चित रूप से आपकी मृत्यु होने वाली है।
- जो जातक सपने में किसी स्त्री का स्तनपान करता है, उसको कोई गंभीर बीमारी या मृत्यु तुल्य कष्ट मिल सकते हैं।
- सपने में अपना कटा हुआ अंग देखने से किसी परिजन की मृत्यु की सूचना मिल सकती है।
- जो व्यक्ति सपने में स्वयं को नगाड़ा बजाते हुये अपना मुंडन करवाता है, उसके परिवार में किसी वृद्ध की मौत हो सकती है।
- सपने में स्वयं को यात्रा करते हुये देखें तो यात्रा टाल देनी चाहिए क्योंकि ऐसी स्थिति में यात्रा करने पर दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
- जो जातक स्वयं को सपने में हॅसता-नाचता हुआ देखता है, उसके उपर किसी प्रकार का हमला होने की आशंका रहती है।
- अगर सपने में कोई लाल रंग की साड़ी पहने स्त्री आलिंगन करके सूखे फूलो की माला पहनाये तो समझो आपकी मृत्यु का संकेत है।
- यदि सपने में लंबे बाल, लम्बे नाखून वाली नग्न स्त्री आपको आलिंगन करे तो आपके उपर किसी बड़ी समस्या का पहाड़ टूटने वाला है।
- यदि आप सपने में स्वयं को शमशान या पर्वत के शिखर पर बैठकर मदिरापान करते हुये देखते है तो समझों यह मृत्यु का संकेत है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना की आहट है।
Comments
English summary
Dream Interpretation: These signs can tell about your death.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें