क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Dhanteras 2018: जानिए धनतेरस की पूजा और मुहूर्त का समय

Google Oneindia News

लखनऊ। दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरूआत 'धनतेरस' से होती है। इस बार ये त्योहार धनतेरस 5 नवंबर 2018 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग घरों के लिए बर्तन और सोना-चांदी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन कुबेर के अलावा देवता यम की भी पूजा का भी करते हैं। धनतेरस के दिन यम की पूजा के विषय में मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में असमय मौत का भय नहीं रहता है।

धनतेरस 2018 का मुहूर्त

धनतेरस 2018 का मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त- शाम 6.05 बजे से 8.01 बजे
अवधि- 1 घंटा 55 मिनट
प्रदोष काल- 5.29 PM से 8.07 PM
वृषभ काल- 6:05 PM से 8:01 PM
त्रयोदशी तिथि आरंभ- 5 नवंबर, 01:24 AM
त्रयोदशी तिथि खत्म- 5 नवंबर, 11.46 PM

 'धनवंतरि' की भी पूजा

'धनवंतरि' की भी पूजा

'धनतेरस' सुख, धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन 'धनवंतरि' की भी पूजा की जाती है। 'धनवंतरि' चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2018: जानिए 'दिवाली' शब्द का सही अर्थ और महत्वयह भी पढ़ें: Diwali 2018: जानिए 'दिवाली' शब्द का सही अर्थ और महत्व

चांदी खरीदना

चांदी खरीदना

शुभ धनतेरस के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योंकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ, सुखी और धनवान है।

यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स : दीपावली पर इन उपायों से घर में आएगी समृद्धियह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स : दीपावली पर इन उपायों से घर में आएगी समृद्धि

Comments
English summary
Dhanteras is the first day of five days long Diwali festivities. On the day of Dhantrayodashi, Goddess Lakshmi came out of the ocean during the churning of the Milky Sea.here is Puja Timings and Muhurat.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X