Dhanteras 2020: 'धनतेरस' आज ,जानें पूजा विधि,महत्व और शुभ मुहूर्त
धनतेरस (Dhanteras) : दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत 'धनतेरस' से होती है। पं. ज्ञानेंद्र शास्त्री के मुताबिक 'धनतेरस' आज है, बता दें कि इस दिन लोग घरों के लिए बर्तन और सोना-चांदी खरीदते हैं। 'धनतेरस' के दिन कुबेर के अलावा देवता यम की भी पूजा का भी करते हैं,जिसके पीछे मान्यता है कि इनकी पूजा से घर में असमय मौत का भय नहीं रहता है।
Recommended Video

'धनतेरस' की पूजा का शुभ मुहूर्त ( तीन समयकाल शुभ हैं)
- सुबह 5:59 से 10:06 बजे तक
- सुबह 11:08 से दोपहर 12:51 बजे तक
- दोपहर 3:38 मिनट से शाम 5:00 बजे तक
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होकर रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस की पूजा विधि
'धनतेरस' सुख, धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। इस दिन 'धनवंतरि' की भी पूजा की जाती है। 'धनवंतरि' चिकित्सा के देवता भी हैं इसलिए उनसे अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की जाती है। पुराणों के मुताबिक जब देवताओं और राक्षसों के बीच समुद्र मंथन हुआ तब समुद्र से चौदह रत्न निकले थे, जिसमें से एक रत्न अमृत था। भगवान विष्णु देवताओं को अमर करने के लिए 'धनवंतरि' के रूप में प्रकट होकर कलश में अमृत लेकर समुद्र से निकले थे, इसलिए कहा जाता है कि 'धनवंतरि' की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
'धनवंतरि' ने ही सुश्रुत संहिता लिखी थी
'धनवंतरि' ने ही सुश्रुत संहिता लिखी थी, ये ही सुश्रुत विश्व के पहले सर्जन (शल्य चिकित्सक) थे। कहते हैं कि शंकर ने विषपान किया, 'धनवंतरि' ने अमृत प्रदान किया और इस प्रकार काशी कालजयी नगरी बन गयी। 'धनतेरस' के दिन 'धनवंतरि' की पूजा करने के बाद इंसान की हर कामना पूरी होती है और उसे शुभ लाभ मिलता है।
चांदी खरीदना शुभ
'धनतेरस' के दिन लोग घरेलू बर्तन खरीदते हैं, वैसे इस दिन चांदी खरीदना शुभ माना जाता है क्योंकि चांदी चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है और चन्द्रमा शीतलता का मानक है, इसलिए चांदी खरीदने से मन में संतोष रूपी धन का वास होता है क्योंकि जिसके पास संतोष है वो ही सही मायने में स्वस्थ, सुखी और धनवान है।
-
Mahavir Jayanti 2026 Holiday: किस दिन है महावीर जंयती? कब है छुट्टी? जानें सही डेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications