Devutthana Ekadashi Vrat 2019: देवोत्थान एकादशी आज, विवाह के शुभ मुहूर्त 19 नवंबर से
नई दिल्ली। चार माह की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु 8 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन जागेंगे। इसे देवोत्थान एकादशी और देव उठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। देव प्रबोधिनी एकादशी वर्ष के स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में से एक मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चातुर्मास समाप्त हो जाते हैं और विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं, लेकिन इस बार देव उठने के बाद विवाह के मुहूर्त 11 दिन बार से शुरू होंगे। हां, यह एकादशी स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में से एक है, इसलिए जो लोग बगैर पंचांग शुद्धि देखे विवाह करना चाहते हैं वे इस दिन विवाह कर लेंगे लेकिन इसके बाद 11 दिन बाद से विवाह शुरू होंगे।
देव प्रबोधिनी एकादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार देव प्रबोधिनी एकादशी शुक्रवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में आ रही है। इस दिन रवि योग भी रहेगा। इस एकादशी पर तुलसी-शालिग्राम विवाह होंगे। अबूझ मुहूर्त में सामूहिक विवाह आदि के आयोजन भी होंगे, लेकिन रेखा अनुसार विशिष्ट मुहूर्त 19 नवंबर से शुरू होंगे।
आइए जानते हैं कब-कब हैं विवाह के मुहूर्त
विवाह के मुहूर्त
- नवंबर- 19, 20, 21, 22, 23, 28, 30
- दिसंबर- 7, 11, 12
- जनवरी- 15, 16, 17, 18, 20, 29, 30, 31
- फरवरी- 4, 9, 10, 16, 25, 26, 27
- मार्च- 2, 1
यज्ञोपवीत (उपनयन या जनेऊ संस्कार) के मुहूर्त
- जनवरी- 27, 29, 30, 31
- फरवरी- 6, 13, 26, 28
- मार्च- 5, 6, 11
मूर्ति प्रतिष्ठा के मुहूर्त
- जनवरी- 17, 20, 27, 29, 30, 31
- फरवरी- 1, 14, 16, 21, 26, 28
- मार्च- 6, 11
गृह प्रवेश, वास्तु का मुहूर्त
- जनवरी- 17, 27, 30, 31
- फरवरी- 26
- मार्च- 6
यह पढ़ें: Jupiter transit in Sagittarius: गुरु की बदली चाल, इन राशियों हो जाएगी बल्ले-बल्ले