क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Aaj Ka Rashifal 19 March: मिथुन वाले करेंगे मस्ती, जानिए बाकी राशियों का हाल

Google Oneindia News

मेष राशि : समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे

आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। धन लाभ होगा।

वृषभ राशि : कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा

आज आप किसी सामाजिक कार्य में योगदान देंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी भी कार्य में की गई मेहनत अवश्य सफल होगी। धन लाभ होगा।

Aaj Ka Rashifal

मिथुन राशि :आपका मन उत्साह से भरा रहेगा

आज नए कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। बिजनेस में आगे बढ़ेंगे तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

कर्क राशि: आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको धन कमाने का नया जरिया मिलेगा। आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशि : गुस्से पर नियंत्रण रखें

आज दोस्तों के साथ भी आप किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। आपका गुस्सा कोई भी बनता काम बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए।

यह पढ़ें: VASTU TIPS : कहीं गलत दिशा में भोजन करने से तो आप नहीं हो रहे हैं कंगाली के शिकार?यह पढ़ें: VASTU TIPS : कहीं गलत दिशा में भोजन करने से तो आप नहीं हो रहे हैं कंगाली के शिकार?

कन्या राशि : जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए, थोड़ा सोच-विचार कर लेना अच्छा रहेगा।

तुला राशि : पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा

आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को काम में लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि : सामान्य से अधिक लाभ मिलने की संभावना

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सामान्य से अधिक लाभ मिलने की संभावना है, संगीत में रुचि रखने वालों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

धनु राशि : लेन-देन के मामलों में रहें सावधान

आज आपके दिन की शुरुआत नये उत्साह के साथ होगी। आपको अपने रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में भी आपको सावधान रहने की जरूरत है।

यह पढ़ें: VASTU TIPS : चाहते हैं घर में रहे सुख-शांति और समृद्धि, तो जरूर करें आज कामयह पढ़ें: VASTU TIPS : चाहते हैं घर में रहे सुख-शांति और समृद्धि, तो जरूर करें आज काम

मकर राशि: बच्चों संग मस्ती करेंगे

करियर के क्षेत्र में भी आपको गुरु का सहयोग मिलेगा और आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास आपको सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। बच्चों संग मस्ती करेंगे।

कुंभ राशि : अधूरे कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे

Recommended Video

26 May 2023 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | वनइंडिया हिंदी

आज नकारात्मक चीजों से भी दूर रहना चाहिए। आज आप आध्यात्मिक किताबें पढ़ने पर ध्यान दे सकते हैं। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता भरा हो सकता है। आप पहले छूटे हुए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

मीन राशि : परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहे

स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों को नए-नए पकवान बनाकर खिला सकती हैं, जिससे परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा।

Comments
English summary
Aaj Ka Rashifal, Find Today's Horoscope/Rashifal 19th March 2024 in Hindi with all prediction, wishes, life, family and more.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X