अपने जन्म के समय से जानें कैसी रहेगी लाइफ

Recommended Video

    Birth timimg reveal your future | आपके बारे में बहुत कुछ बता देती है आपकी Birth Timing | Boldsky

    नई दिल्ली। हिंदू धर्म मानने वाले लोगों के बीच बच्चे के जन्म के समय का काफी महत्व माना गया है। परिवार में किसी बच्चे के जन्म लेते ही सबसे पहले घड़ी देखी जाती है और उस समय को नोट करके किसी ज्योतिषी से उसके ग्रह-नक्षत्रों, पाया, नाम अक्षर आदि के बारे में जानकारी ली जाती है। जन्म के सही समय को लेकर ही बच्चे की जन्म कुंडली भी बनाई जाती है जो उसके पूरे जीवन का दर्पण मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में वैसे तो भविष्य जानने की कई विधियां हैं लेकिन जन्म के समय से काफी कुछ उसके स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। आइए जानते हैं किस समय जन्म लेने वाले बच्चे का स्वभाव और जीवन कैसा होगा। ज्योतिष के अनुसार संपूर्ण 24 घंटे की अवधि को दो-दो घंटे अंतराल में बांटकर उसके आधार पर देखा जाता है:

    • सुबह 4 से 6 बजे : इस समयावधि के मध्य जन्म लेने वाले बच्चे का सूर्य प्रबल होता है। यह अच्छे स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है। ऐसे बच्चे प्रत्येक कार्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहते हैं और अपने हाथ से अपना अच्छा भविष्य बनाते हैं।
    • सुबह 6 से 8 बजे : इस समय जन्म लेने वाले बच्चों की जिंदगी में कई रहस्यपूर्ण बदलाव आते हैं, जिसके बारे में किसी को कोई अंदेशा नहीं रहता। इस समय जन्म लेने वाले बालक को सलाह दी जाती है कि वे सदैव अपने दिमाग को शांत बनाए रखें। इनकी आय के मुकाबले खर्च अधिक होते हैं।
    • सुबह 8 से 10 बजे : इस समय जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में खूब सारे मित्र होते हैं। ऐसा व्यक्ति बहुत सामाजिक होता है और ज्यादातर समय शुभचिंतकों और दोस्तों के बीच बीतता है। ये जीवन में जितना पाने के हकदार होते हैं, उससे कहीं अधिक हासिल कर लेते हैं।

     ये बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स और प्लान्स को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं

    ये बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स और प्लान्स को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं

    • सुबह 10 से 12 बजे : इस समय जन्म लेने वाले बच्चों के जीवन में सूर्या महत्वपूर्ण भूमिका निभात है। ये बच्चे अपने प्रोजेक्ट्स और प्लान्स को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं। इन्हें अपनी शक्ति का घमंड हो जाता है और उसका दुरुपयोग इन्हें परेशानी में डाल सकता है।
    • दोपहर 12 से 2 बजे : इस समय जन्में बच्चे यात्रा से भरी जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। ये दार्शनिक, धार्मिक, तेज दिमाग, परोपकारी स्वभाव और प्रसिद्ध होने की ओर संकेत करती है। 9वां घर अच्छे भविष्य का है और इनका भाग्य इन्हें सफल बनाता है। इनका स्वभाव परोपकारी और दयालु होता है।
    • दोपहर 2 से शाम 4 बजे : ऐसे बच्चों के मुद्रा संबंधी मामलों जैसे ऋण, ट्रस्ट, सार्वजनिक फंड, बैंक आदि में खास दखल होने का संकेतक है। यह स्थिति यौन सुख और दुर्घटनाओं का भी संकेत देती है। इन्हें कानूनी मसलों का सामना भी करना पड़ सकता है।
    • शाम 4 से 6 बजे

      शाम 4 से 6 बजे

      • इस समय जन्मे लोगों के विवाह में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जिसे सफल बनाने के लिए रिश्तों को समझना होगा। ऐसे पेशे या व्यवसाय को चुनें जो आपको लोगों से सीधे संपर्क करने की आजादी देता हो। ऐसे लोगों के दुश्मन भी कम नहीं होते। इन्हें कई कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।
      • शाम 6 से रात्रि 8 बजे : ऐसे बच्चों की जिंदगी बहुत कुछ साथियों और अधीनस्थों के सहयोग पर निर्भर रहेगी । यह समाजसेवा की ओर भी संकेत करता है। ऐसे लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। अत्यधिक सतर्कता और परिश्रमी होने की आपकी आदत इन्हंे लंबे समय तक कामयाबी और सम्मान दिलाती रहेगी।
      • रात्रि 8 से 10 बजे

        रात्रि 8 से 10 बजे

        • इस समय जन्में बच्चे कलाकार और उच्च कौशल से भरपूर होते हैं। यह इन्हें जिंदगी के प्रति आशावादी नजरिया और मौके तलाशने की इच्छाशक्ति देता है। ये लोग अपनी रुचि को ही अपने व्यवसाय में बदल लेते हैं। ये एक अच्छे प्रेमी साबित हो सकते हैं।
        • रात्रि 10 से 12 बजे : इस समय जन्में बच्चे संपत्ति के मामले में भाग्यशाली होते हैं। इन्हें पैतृक संपत्ति तो मिलती ही है, ये अपने परिश्रम से खूब सारा भूमि, भवन अर्जित कर लेते हैं। ये जमीन, रियल एस्टेट से लाभ अर्जित कर सकते हैं। इन बच्चों के पैरेंट्स इनकी जिंदगी बनाने या बिगाड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभा सकते हैं।
        • रात्रि 12 से 2 बजे

          रात्रि 12 से 2 बजे

          • इस समय के बीच जन्मे बच्चे की बौद्धिक क्षमता उच्च होती है। इनमें यात्रा करने की चाहत प्रबल होती है और ये एक सुलझे हुए प्रेमी साबित होते हैं। ये लोग पत्रकारिता या टीवी जर्नलिज्म से जुड़ सकते हैं। इनके भाई-बहन और पड़ोसियों का इन पर गहरा असर होता है। इनका सामाजिक जीवन बेहतरीन होता है और प्रसिद्धि पाते हैं।
          • रात्रि 2 से तड़के 4 बजे : इस समय जन्में बच्चे आर्थिक रूप से जीवनभर सशक्त रहते है। इनके पास इतना पैसा आ जाता है कि संभाले नहीं संभलता। ऐसे समय में जन्में बच्चे वाक कला में निपुण होते हैं। ये एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं और जीवन में वह सबकुछ आसानी से हासिल कर लेते हैं जिसके लिए अन्य लोगों को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+