Chandra Grahan 2026 Effect: इन 4 राशियों के लिए शुभ है आज का चंद्र ग्रहण, पैसा-तरक्की, प्यार सब मिलेगा
Chandra Grahan 2026 Effect: साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो गया और ये शाम 6 बजकर 46 मिनट खत्म होगा, हिंदू धर्म और ज्योतिष के हिसाब से ग्रहण अच्छा नहीं होता है और किसी ना किसी रूप में ये लोगों को नुकसान पहुंचाता है।
लेकिन ऐसा हर बार संभव हो ये सही नहीं है क्योंकि होली पर आने वाला ये खंडास चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए काफी शुभ संकेत लेकर आया है, जिसकी वजह से इन राशियों को करियर में सफलता मिलेगी, इनकी लव लाइफ अच्छी होगी और इन्हें अप्रत्याशित रूप से धन लाभ होगा।

आप सोच रहे होंगे कि ये ये राशियां कौन सी हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक आज का चंद्र ग्रहण वृषभ, सिंह, तुला और मीन राशि के लिए काफी लकी साबित होने वाला है। इन चारों राशियों को करियर, प्रेम में सफलता तो मिलेगी ही साथ ही इनका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। मालूम हो कि चंद्र ग्रहण का असल ग्रहण लगने के 15 दिनों बाद तक रहता है।
Chandra Grahan 2026 ka Rashiyo per Prabhav: इन चार राशियों के लिए लकी है चंद्र ग्रहण
वृषभ राशि (Aries): वृषभ राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण करियर में नई ऊंचाइयां दिला सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन के योग दिख रहे हैं, व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, तो वहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इन लोगों को सुझाव है कि ये सभी आज शिव मंत्र का जाप करें और दूध का दान करें।
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के लिए यह चंद्रग्रहण प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि करेगा, इन्हें समाज में पहचान मिलेगी, रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे तो वहीं लवलाइफ भी काफी अच्छी रहेगी। इन्हें सलाह है कि ये आज
चंद्रमा की पूजा करें और जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र दान करें।
Chandra Grahan 2026 देगा धन और मान-सम्मान
तुला राशि (Libra): तुला राशि के लिए आज का चंद्र ग्रहण काफी लकी है, रिश्तों और साझेदारी में लाभदायक रहेगा, इन लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी, बिजनेस पार्टनर से फायदा मिलेगा तो वहीं विदेश यात्रा के योग हैं। इन्हें सलाह दी जाती है कि ये सभी आज चंद्रग्रहण के दौरान 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें।
मीन राशि ( (Pisces): मीन राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का संकेत दे रहा है, इनके रूके हुए काम बनेंगे, लवलाइफ बढ़िया रहेगी तो वहीं करियर में भी ग्रोथ नजर आ रही है।
सौभाग्य, सफलता देकर जाएगा Chandra Grahan 2026
चंद्रग्रहण 2026 कुछ राशियों के लिए सौभाग्य, सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है। हालांकि प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए व्यक्तिगत फलादेश के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहतर रहता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications