Chandra Grahan 2026 Sutak Time: भूलकर गर्भवती महिलाएं ना करें ये काम वरना बच्चे को होगा खतरा
Chandra Grahan 2026 Precautions for Pregnant Ladies: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगा है भारतीय समयानुसार ये ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ है और शाम 6 बजकर 46 मिनट खत्म होगा, इसका पूर्ण काल शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां रखना जरूरी है, वो अब घर से बाहर ना जाएं और तेज धार वाले उपकरण जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि का उपयोग न करें। कहते हैं कि जो कोई ऐसा करता है, उसके होने वाला बच्चे के नाक-कान फट जाते हैं, हालांकि आज तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई कि किसी नवजात बच्चे के कान-नाक ग्रहण की वजह से कटे या फटे हों।

हालांकि भारी भरकम काम और घर से बाहर जाने को रोकने के पीछे वैज्ञानिक कारण ये है कि जिस वक्त ग्रहण लगने वाला होता है या फिर होता है उस वक्त वातावरण में काफी गर्मी होती हैं जो कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को काम करने या बाहर जाने से रोका जाता है।
Chandra Grahan 2026: लंबे वक्त तक भूखी ना रहें गर्भवती महिलाएं
प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के समय सोना, खाना-पीना या पानी पीना भी मना किया जाता है लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है क्योंकि गर्भवती महिला को हर दो घंटे में खाना-पीना बहुत जरूरी है, ऐसे में डॉक्टर सलाह देते हैं कि ग्रहण के दौरान हल्का और पौष्टिक भोजन करें। अगर गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर किसी कारणवश निकलना भी पड़े तो वो चंद्रमा को सीधे ना देखें और नकारात्मक विचार, झगड़ा या तनाव से दूर रहें।
Chandra Grahan 2026 Kya Kare kya na kare: गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए (Dos)
इस समय प्रेग्नेंट महिलाओं को भगवान का स्मरण और मंत्र जाप करना चाहिए ग्रहण के दौरान और बाद में स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु, शिव और देवी दुर्गा की उपासना करने से आत्मबल बढ़ता है। प्रेग्नेंट महिलाएं इन मंत्रों का जाप कर सकती हैं।
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
- ॐ दुर्गायै नमः
- ॐ चन्द्राय नमः
- इन मंत्रों के जाप से मानसिक स्थिरता, शांति और नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications