Chandra Grahan 2026 : ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत करें ये काम वरना हो जाएंगे कंगाल, बीमारियां नहीं छोड़ेंगी
Do-Donts After Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगा, ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर लगा था और ये शाम को 6:48 PM समाप्त हुआ। ग्रहण के दौरान पूजा -पाठ, खाना-पीना सब वर्जित होता है लेकिन ग्रहण के तुरंत बाद कुछ बातों को करना बहुत जरूरी है, वरना आपको आर्थिक और शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस बार तो होली पर Chandra Grahan लगा था इसलिए लोगों के मन में यह सवाल अधिक है कि ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करना चाहिए?

यहां जानिए Chandra Grahan 2026 खत्म होने पर तुरंत क्या करें...
सबसे पहले करें स्नान: ग्रहण समाप्त होते ही सबसे पहले स्नान करना चाहिए। संभव हो तो गंगाजल मिलाकर स्नान करें। अगर गंगा स्नान संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर नहाएं। स्नान से शरीर और वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
घर की शुद्धि करें: फिर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और घर को शुद्ध करें,पूजा स्थल को विशेष रूप से साफ करें। दीपक जलाकर भगवान की आरती करें। तुलसी माता के सामने भी दीपक जलाएं।
पूजा-पाठ और मंत्र जाप: ग्रहण के बाद भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। "ॐ सोमाय नमः" का जाप करें। इस बार का चंद्र ग्रहण मंगलवार के दिन आया है इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद तुरंत हनुमान जी पूजा करें और आरती करके प्रसाद बांटे, बजरंग बली की पूजा से निगेटिव एनर्जी दूर भाग जाती है, आत्मबल बढ़ता है और धन की प्राप्ति होती है। अगर आप उपरोक्त काम को नहीं करते हैं तो आपको कर्ज,पारिवारिक कलह और भय को झेलना पड़ सकता है।
Chandra Grahan 2026 Time: भारत में चंद्र ग्रहण का समय
- ग्रहण शुरू: 3:20 PM
- पूर्ण ग्रहण शुरू: 4:34 PM
- पूर्ण ग्रहण खत्म: 5:33 PM
- ग्रहण खत्म: 6:48 PM
हनुमान जी की आरती (Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi)
- आरती कीजै हनुमान लला की।
- दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
- जाके बल से गिरिवर कांपे।
- रोग दोष जाके निकट न झांके।।अंजनि पुत्र महाबलदायी।
- संतान के प्रभु सदा सहाई।।
- दे बीरा रघुनाथ पठाए।
- लंका जारी सिया सुध लाए।।
- लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
- जात पवनसुत बार न लाई।।
- लंका जारी असुर संहारे।
- सियारामजी के काज संवारे।।
- लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
- आणि संजीवन प्राण उबारे।।
- पैठी पताल तोरि जमकारे।
- अहिरावण की भुजा उखाड़े।।
- बाएं भुजा असुर दल मारे।
- दाहिने भुजा संतजन तारे।।
- सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
- जै जै जै हनुमान उचारे।।
- कंचन थार कपूर लौ छाई।
- आरती करत अंजना माई।।
- लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
- तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।
- जो हनुमानजी की आरती गावै।
- बसी बैकुंठ परमपद पावै।।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications