Chandra Grahan 2025: दिल्ली में कितने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण? सुर्ख लाल रंग के MOON का कब होगा दीदार
Chandra Grahan 2025:दिल्ली में आज रात एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी, जहाँ चंद्र ग्रहण के कारण चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा। इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए नेहरू तारामंडल ने विशेष आयोजनों की तैयारी की है।
चाणक्यपुरी स्थित नेहरू तारामंडल इस अवसर पर "ग्रैंड चंद्र मेला 2025" का आयोजन कर रहा है। यहां चंद्र ग्रहण और अन्य खगोलीय घटनाओं के बारे में रोचक जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज और दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के छात्रों की विशेष भागीदारी रहेगी। तारामंडल को लगभग तीन हजार खगोल प्रेमियों के उपस्थित होने की उम्मीद है।

इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर वर्ष के आखिरी चंद्र ग्रहण को दिखाने की व्यवसथा की गई है। आइए जानते हैं आखिर देश की राजधानी दिल्ली में कितने बजे आकाश में दिखेगा ये अद्दभुद नजारा?
तारामंडल की प्रोग्राम समन्वयक प्रेरणा चंद्रा के अनुसार, यदि आसमान साफ रहता है और बारिश नहीं होती, तो दिल्लीवासी इस दिलचस्प खगोलीय घटना को खुली आँखों से देख पाएंगे। फिलहाल, दिल्ली में बारिश का मौसम है और आकाश में बादल छाए हुए हैं।
मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए, नेहरू तारामंडल में इस खगोलीय घटना के लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, लोग टेलीस्कोप के माध्यम से भी चंद्रमा का दीदार कर सकेंगे।
चंद्रा ने मीडिया को बताया कि इससे पहले वर्ष 2022 में भी चंद्र ग्रहण लगा था, लेकिन प्रदूषण के कारण उसे ठीक से देखा नहीं जा सका था। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार आसमान साफ रहेगा, क्योंकि पिछले दो दिनों से मौसम में सुधार देखा जा रहा है।
दिल्ली में कितने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण? Red Moon का कब होगा दीदार
यह चंद्र ग्रहण रात 8:58 बजे शुरू होगा और देर रात 2:25 बजे तक चलेगा। इसका चरम समय रात 11:41 बजे होगा, जब चंद्रमा अपने गहरे लाल रंग में सबसे स्पष्ट दिखाई देगा। कुल मिलाकर, यह खगोलीय घटना 5 घंटे 27 मिनट तक आकाश में नजर आएगी।
चंद्र ग्रहण का समय
- रात 8:58 बजे से देर रात 2:25 बजे तक।
- चरम समय: रात 11:41 बजे। कुल अवधि: 5 घंटे 27 मिनट।












Click it and Unblock the Notifications