Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण खत्म, अब तुरंत करें ये काम वरना होगा बड़ा नुकसान
Chand Grahan 2024 Khatam: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज लगा जो कि भारत में दिखाई नहीं दिया इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं था। मालूम हो कि आज का ग्रहण उपछाया था, जो कि सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू हुआ था और इसका अंत 10 बजकर 17 मिनट पर हुआ।
4 घंटे 5 मिनट की अवधि वाला ये ग्रहण यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, दक्षिण और उत्तर अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागरऔर आर्कटिक महासागर में दिखाई दिया।

हालांकि भारत में ग्रहण प्रभावी नहीं था लेकिन ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का असर हर राशि के जातक पर पड़ता है और इस कारण ग्रहण के वक्त और बाद में हर किसी को कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है वरना इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं।
ग्रहणकाल में पूजा-पाठ और शुभ काम वर्जित होता है
मालूम हो कि ग्रहणकाल शुभ नहीं माना जाता है इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ काम वर्जित होता है इसलिए ग्रहण प्रभावी हो या ना हो, हर किसी को ग्रहण के बाद निम्नलिखित काम जरूर करना चाहिए।
- ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद पवित्र नदी, तालाब या घर में गंगाजल मिले पानी से स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह अशुद्धियों को समाप्त करने और पवित्रता बनाए रखने का मानक है।
- ग्रहण के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न, वस्त्र, धन, या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना शुभ फलदायी माना गया है। विशेष रूप से चावल, दूध, और सफेद रंग की वस्तुओं का दान करने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
- ग्रहण समाप्त होते ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करना चाहिए। ग्रहण के बाद भगवान शिव, विष्णु या चंद्रदेव की आराधना करने से विशेष फल मिलता है।
- चंद्र ग्रहण के बाद ही भोजन पकाना और खाना उचित माना जाता है। ग्रहण के समय बनाए गए भोजन को त्याग देने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह अशुद्ध हो जाता है।
- चंद्र ग्रहण के बाद 'महामृत्युंजय मंत्र' या 'गायत्री मंत्र' का जाप करने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications