Chandra Grahan 2023: किस राशि में लगने जा रहा है इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन 4 राशि वालों के लिए खुशखबरी
Chandra Grahan LUNAR ECLIPSE 2023 Zodiac Signs: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा की रात में लगेगा। भारतीय समयानुसार 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण भारत में रात 11:31 बजे से शुरू होगा और रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा।
ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को काफी अहम माना गया है। चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा। क्योंकि 28-29 अक्टूबर शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव चार राशि वालों के लिए लाभ देने वाला होगा।

इन चार राशियों के लिए लाभ लेकर आएगा चंद्र ग्रहण
- 1. मेष राशि
मेष राशि के लिए ये चंद्र ग्रहण बहुत ज्यादा लाभकारी है क्योंकि ये चंद्र ग्रहण मेष राशि में ही लगने जा रहा है। इस ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। काफी वक्त से लंबित कार्यों में सफलता मिलने की भी उम्मीद है।
- 2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी ये चंद्र ग्रहण का प्रभाव बहुत शुभ रहने वाला है। इसके प्रभाव से इस जातकों के मन में जो काम करने की इच्छा होगी, वो पूरी हो जाएगी। करियर में भी सफलता मिलेगी।
- 3. वृषभ राशि
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। अस दौरान आपके कई काम बन सकते हैं। वहीं आर्थिक मामलों में भी फायदा होगा।
- 4. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी ये चंद्र ग्रहण हितकारी होगा। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं, उनके लिए भी ये शुभ समय है।
जानिए चंद्र ग्रहण में सूतक काल कब लगेगा?
बता दें कि चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा को लग रहा है, इसलिए सूतक काल मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications