Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानिए क्या है सूतक टाइम?

Chandra Grahan 2023: इस बार का ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र से प्रारंभ होगा और विशाखा नक्षत्र में समाप्त होगा, जो कि कर्क, मिथुन और कन्या के लिए काफी शुभ है।

Chandra Grahan 2023

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। इस दिन वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा होने की वजह से ये दिन बेहद ही पावन है। लेकिन ये ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इससे पहले 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था लेकिन वो भी इंडिया में दिखाई नहीं दिया था।

यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण के साक्षी इस बार यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर के लोग बनेंगे, जहां ये स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

क्या हैं चंद्र ग्रहण का वक्त

चंद्र ग्रहण आज रात 08: 45 PM से शुरू होगा और इसकी 6 मई को देर रात 1.00 बजे होगी। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है।

क्या इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है?

हां इसे लोग सीधे तौर पर देख सकते हैं, इससे आंखों को नुकसान नहीं पहुंचता है। चंद्र ग्रहण के वक्त सूर्य ग्रहण की तरह घातक किरणें नहीं निकलती हैं इसलिए इसे देखने के लिए कोई विशेष व्यवस्था करने की जरूरत नहीं होती है।

कब लगता है चंद्र ग्रहण

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और तीनों एक सीध में हो जाते हैं तो वो घटना चंद्र ग्रहण की कहलाती है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो कि हर साल घटती है। चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं। इस बार का ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। एक साल में करीब दो से चार ग्रहण लग सकते हैं। इस बार भी साल में चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं लेकिन ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण की घटनाएं मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती हैं इसलिए ग्रहण के दौरान हर किसी को कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

भद्रा का भी दिखेगा असर

आपको बता दें कि वैसे तो ये ग्रहण इंडिया में अदृश्य ही रहेगा और ना ही इसका सूतक काल लगेगा। इस ग्रहण पर भद्रा का भी साया रहेगा। आम तौर पर सूतक काल 9 घंटे पहले लगता है लेकिन इस बार ग्रहण के प्रभावी नहीं होने की वजह से ये सूतककाल मान्य नहीं है। फिलहाल चंद्र ग्रहण के असर को रोकने के लिए ग्रहण के दौरान निम्नलिखित मंत्रों का प्रयोग करना चाहिए।

  • नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।
  • ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:
    ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:
    ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम: दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+