Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण इन राशियों को करेगा मालामाल लेकिन करें इन मंत्रों का जाप

नई दिल्ली, 19 नवंबर। आज सदी का सबसे लंबा और साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगा है। हालांकि ये ग्रहण इंडिया में बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक नहीं लगा है लेकिन इसका असर जरूर इंसान के ऊपर पड़ेगा। पंडित गजेंद्र शर्मा के मुताबिक ये ग्रहण कुछ लोगों के लिए तो अच्छा है लेकिन कुछ लोगों के लिए काफी खराब है। उनके हिसाब से ये चंद्र ग्रहण मिथुन राशि, सिंह राशि, मकर और मीन राशि के लिए काफी अच्छा है।

Lunar Eclipse 2021: चंद्र ग्रहण इन राशियों को करेगा मालामाल

मिथुन राशि, सिंह राशि, मकर और मीन राशि के लिए ये ग्रहण धनलाभ लेकर आया है लेकिन बाकी के राशिवालों के लिए यह थोड़ी सी परेशानी लेकर आया है। इससे पहले ज्योतिष के अनुसार इस चंद्र ग्रहण के बाद ये ग्रहण प्रकृति पर असर करेगा और इसकी वजह से उत्तर में सर्दी और दक्षिण में जमकर बारिश होगी। वैसे भी माना जाता है कि ग्रहण के बाद प्रकृति में काफी चेंज होते हैं, जो बारिश या तूफान के रूप में सामने आते हैं। जबकि साइंस के हिसाब से ग्रहण के कारण काफी भौगोलिक परिवर्तन होते हैं, जिसकी वजह से आंधी-तूफान आते हैं।

आपको बता दें कि आज सुबह 11 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू हुआ ग्रहण शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी। लेकिन खंडगास चंद्र ग्रहण है इसलिए यह शाम 6 बजे पर समाप्त होगा। ग्रहण के दौरान हर किसी को भगवान का ध्यान करना चाहिए और मंत्रों के जाप करना चाहिए। ऐसा करने से इंसान के आस-पास की निगेटिव चीजें गायब हो जाती हैं।

मंत्र

  • ऊं ब्रह्मामुरारि त्रिपुरान्तकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुध च।
  • गुरू च शुक्र: शनि राहु केतव: सर्वेग्रहा: शान्ति करा: भवन्तु।।
  • श्वेतः श्वेताम्बरधरः श्वेताश्वः श्वेतवाहनः।
  • गदापाणि द्विर्बाहुश्च कर्तव्योः वरदः शशिः।।
  • दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव सम्भवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणं ।।
  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।
  • ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
  • ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विद्महे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+