क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Lunar Eclipse 2020: पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण आज, जानिए कहां और कैसे देखें?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज उपच्छाया या पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण है, जो कि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है और ना ही इसके लिए कोई सूतक लगेगा लेकिन ग्रहण को मानने वाले हर नियम का पालन करते हैं, आपको बता दें कि चंद्रग्रहण आज रात को 11 बजकर 16 मिनट से शुरू हो जाएगा और फिर 6 जून की रात को 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण दुनिया के कुछ हिस्सों में थोड़े समय के लिए ही दिखाई देगा। अधिकांश एशिया (भारत सहित), ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण / पूर्व दक्षिण अमेरिका, यूरोप, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्से में चंद्र ग्रहण देख सकते हैं।

Recommended Video

Lunar Eclipse 5 June 2020: आज के चंद्र ग्रहण के बारे में जानिए | Chandra Grahan | वनइंडिया हिंदी
चंद्र ग्रहण को वर्चुअल टेलिस्‍कोप से देख सकते हैं

चंद्र ग्रहण को वर्चुअल टेलिस्‍कोप से देख सकते हैं

भारतीय लोग इस चंद्र ग्रहण को www.virtualtelescope.eu पर वर्चुअल टेलिस्‍कोप की मदद से देख सकते हैं, इसके अलावा आप इसे यूट्यूब चैनल CosmoSapiens, Slooh पर लाइव देख सकते हैं।

यह पढ़ें: जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें ?यह पढ़ें: जानिए चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें ?

108 दिनों तक रहता है ग्रहण का असर

108 दिनों तक रहता है ग्रहण का असर

ग्रहण दिखाई दे या ना दे लेकिन उसका असर समस्त पृथ्वी पर होता है। ज्योतिषीय आंकलन के अनुसार किसी भी ग्रहण का असर पृथ्वी पर 108 दिनों तक रहता है। खासकर जिस राशि और नक्षत्र पर ग्रहण हो रहा है, उससे संबंधित जातकों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होती है।

कब लगता है उपच्छाया चंद्रग्रहण

कब लगता है उपच्छाया चंद्रग्रहण

उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी की परिक्रमा करने के दौरान चंद्रमा पेनुम्ब्रा से हो कर गुजरता है। ये पृथ्वी की छाया का बाहरी भाग होता है। इस दौरान, चंद्रमा सामान्य से थोड़ा गहरा दिखाई देता है।

क्या होता है चंद्र ग्रहण

क्या होता है चंद्र ग्रहण

खगोलशास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाए, साथ ही ऐसी स्थिति में भी चंद्र ग्रहण माना जाता है जब पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक नहीं पहुंचने देती है। इस वजह से पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्र ग्रहण नजर आता है।

यह पढ़ें: 5 जून को पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं लगेगा सूतक, जानिए कहां देगा दिखाई?यह पढ़ें: 5 जून को पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं लगेगा सूतक, जानिए कहां देगा दिखाई?

Comments
English summary
Penumbral lunar eclipse will occur between June 5 and June 6, 2020. You can watch this live on www.virtualtelescope.eu.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X