क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Chandra Grahan 2018 LIVE: सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, ऐसे पृथ्वी की छाया में आया चांद

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आज सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है, जो कि रात 11.54 से शुरू हो गया है। यह अगले दिन 28 जुलाई सुबह 3.49 तक रहेगा यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 1 घंटे 48 मिनट तक रहेगा। ये भारत सहित एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रोलिया, अफ्रिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, हिन्द और अटलांटिक महासागर में अलग-अलग रूपों में दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' देखने को मिलेगा।

Chandra Grahan 2018 live blog in hindi about blood moon lunar eclipse

पढ़ें सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण का पल-पल का अपडेट

Newest First Oldest First
12:54 AM, 28 Jul

अंतिम चरण में आंशिक चंद्रग्रहण सुबह 3.49 बजे समाप्त होगा। अब अगला चंद्रग्रहण 21 जनवरी 2019 को पड़ेगा, जो 1 घंटे 2 मिनट ही रहेगा। पिछली सदी में सबसे लंबा चंद्रग्रहण 16 जुलाई 2000 को पड़ा था, जो 1 घंटे 47 मिनट तक रहा।
12:45 AM, 28 Jul

दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम होने के कारण चांद साफ नज़र नहीं आ रहा है। आसमान में एक अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
12:33 AM, 28 Jul

NASA ने जारी की चंद्र ग्रहण की पहली तस्‍वीर
12:30 AM, 28 Jul

चंद्र ग्रहण पर भक्‍तों ने गंगा में लगाई डुबकी। वाराणसी के घाट पर भक्‍तों का जमवाड़ा
12:18 AM, 28 Jul

रात्रि 00:59:39 बजे चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की घनी छाया में प्रवेश कर जाएगा. यह क्षण होगा पूर्णता की स्थिति के आरंभ का और तब चंद्रमा पूरी तरह से अदृश्य नहीं हो जाएगा। तब यह चंद्रमा लाल आभा लिए हुए नजर आएगा।
12:14 AM, 28 Jul

पंजाब के अमृतसर में चंद्र ग्रहण का दृश्‍य
12:13 AM, 28 Jul

यूपी के वाराणसी से चंद्र ग्रहण की तस्‍वीर सामने आई है। देखिए
12:08 AM, 28 Jul

राजस्‍थान में ऐसा दिखा चांद
12:07 AM, 28 Jul

रात एक बजे से पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू होगा
11:48 PM, 27 Jul

यह एक बेहद खूबसूरत नजारा होगा जो 103 मिनट तक रहेगा क्योंकि इस बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया के केंद्रीय भाग से होकर गुजर रहा है तो पूर्ण ग्रहण के समय इसकी गोल आकृति एक समान लालिमा लिए हुए होगी।
11:47 PM, 27 Jul

चंद्र ग्रहण से ठीक पहले स्‍वर्ण मंदिर से चंद्रमा की देखिए तस्‍वीर
5:00 PM, 27 Jul

देश के बड़े मंदिरों के कपाट दोपहर बाद बंद हो गये हैं।
5:00 PM, 27 Jul

चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतककाल शुरू हो गया है।

यहां देखें LIVE

Comments
English summary
The lunar eclipse 2018 will happen tonight, The moon will appear deep red in colour, also called the blood moon. here is Live updates,Please Have a Look.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X