Chandaal Dosha: आज है चांडाल दोष, भूलकर भी ना करें ये काम वरना पड़ेगा पछताना
Chandaal Dosha: जब-जब गुरु पर राहु की दृष्टि पड़ती है तो यह चांडाल दोष बनाता है। यह योग शुभ नहीं होता है और इसके परिणाम भयंकर होते हैं। चांडाल दोष के कारण मनुष्यों में विवादित स्थिति बनती है, इस दिन शुरू किए गए काम के सफल होने में संदेह होता है।
आर्थिक रुकावटें आती हैं। इस दिन प्रकृति का प्रकोप भी भयंकर होता है। यह योग इस गुरुवार यानी 7 अगस्त को बन रहा है।

क्यों बना चांडाल दोष (Chandaal Dosha)
लोगों के मन में यह बात आ सकती है कि इस समय राहु-गुरु तो साथ में हैं नहीं, फिर चांडाल दोष कैसे बना। वर्तमान में राहु कुंभ राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। दृष्टि के अनुसार देखा जाए तो यह राहु-गुरु की दृष्टि नवम-पंचम हो रही है। यह तो वैसे ही शुभ दृष्टियां नहीं है। दूसरा यह कि गुरुवार के दिन चतुर्दशी और तैतिल करण में विषकुंभ योग पड़ रहा है। इस कारण चांडाल दोष बन रहा है।
क्या होगा प्रभाव (Chandaal Dosha)
चांडाल दोष के समय कोई भी नया काम प्रारंभ करने से बचना चाहिए। इस समय में शुरु किए गए कार्यों के सफल होने में संदेह रहता है। यदि इस दौरान वाहन खरीदा जाता है तो उस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है। इस समय में शुरू किए गए व्यापार-व्यवसाय, नौकरी में हानि होती है।
यात्रा करने से बचें
चांडाल दोष के कारण इस दिन यात्रा करने से बचना चाहिए। विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा तो बिलकुल न करें। यदि यात्रा पर जाना आवश्यक ही हो जाए तो हनुमानजी का दर्शन करके जाएं और वापस आकर उन्हें एक श्रीफल अवश्य अर्पित करें। यह प्रयोग आपको संकटों से बचा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications