मकर प्रेम राशिफल 2021 (Capricorn Love Horoscope): पूरे साल फर्राटे भरेगी लव लाइफ
Capricorn Love Horoscope: मकर शनि की राशि है और स्वयं शनिदेव इसी राशि में रहने से प्रेम संबंधों के लिए यह साल शानदार रहने वाला है। मकर राशि के लोग इस साल अपने प्रेम को भरपूर एंजॉय करेंगे। एक तरह से कहा जाए तो प्रेम के मामले में साल 2021 में आपके जीवन में बहार आने वाली है। इसी राशि में बृहस्पति के होने से यह साल वाकई लव लाइफ के लिए एक बेहतरीन साल साबित होगा।

यदि आप पहले से किसी के प्रेम में हैं तो प्रेम परवान चढ़ेगा और यदि कोई पार्टनर नहीं है, तो जिसे म नही मन चाहते हैं वह स्वयं आकर आपके प्रस्ताव को स्वीकार करेगा। इस साल आप अपने प्रेम के प्रति ईमानदार बने रहेंगे और उनके लिए बहुत कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आपका पारदर्शी व्यवहार और पूर्ण समर्पण की भावना के कारण पार्टनर का प्रेम आपके प्रति जबर्दस्त रहेगा। साथ में वक्त बिताएंगे, रोमांच और रोमांस का तड़का पूरे साल बना रहेगा। हालांकि बीच-बीच में कुछ सप्ताह कठिन परीक्षा वाले रहेंगे लेकिन आप हर तरह की परीक्षा पास कर लेंगे।
नवंबर का प्रथम सप्ताह प्रेम संबंध को वक्त देने का रहेगा
मार्च का दूसरा सप्ताह, जुलाई का तीसरा सप्ताह और नवंबर का प्रथम सप्ताह प्रेम संबंध को वक्त देने का रहेगा। इन समय में आपको जरा संभलकर रहना होगा। कोई व्यक्ति आपके बीच में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेगा। आपको पार्टनर के प्रति भड़काने का प्रयास करेगा, रिश्तों में टकराहट और दूरी बनाने की कोशिश करेगा लेकिन आपको पार्टनर पर भरोसा होगा तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। यदि आप किसी की बातों में आ गए तो अपने रिश्ते से हाथ धो बैठेंगे।
मित्र के सहयोग से प्रेम को विवाह में बदलने में कामयाब होंगे
बाकी के समय में आपके प्रेम प्रसंग परवान चढ़ेंगे। किसी परिवार वाले या मित्र के सहयोग से प्रेम को विवाह में बदलने में कामयाब होंगे और इसमें अच्छी बात यह होगी कि आपके निर्णय में आपके परिवार वालों का भी पूरा सहयोग रहेगा। इस बीच आप किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस साल ऐसे कई अवसर आएंगे जब आपको अपने प्रेम में गर्माहट भरने का मौका मिलेगा। आपसी विश्वास, सपोर्ट, केयर और गिफ्ट के आदान-प्रदान से लव लाइफ बेहतरीन रहने वाली है। दिसंबर माह में पार्टनर बीमार पड़ सकता है, जिस कारण आप थोड़ा ठहराव महसूस करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications