Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्क प्रेम राशिफल 2020 (Cancer Love Horoscope): दोस्तों की मदद से मिलेगा प्रेम

कर्क राशि वालों, अपने दोस्तों को खुश रखना शुरू कर दें क्योंकि नए साल में आपकी प्रेेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने में यही आपके काम आने वाले हैं। साल की शुरूआत में ही आप अपने लव वन से अपने दिल की बात कहने वाले हैं और ये बात आप इतनी इंटेंसिटी से कहने वााले हैं कि उनका ना कह पाना नामुमकिन हो जाएगा। अपने प्यार का इजहार करना और उसे शादी तक पहुंचाना, हर काम आप अपने दोस्तों की मदद से ही कर पाएंगे। इसीलिए बेहतर होगा कि अभी से अपने दोस्तों को पार्टी दे दे कर खुश कर लें। आपकी कुंडली में शादी के साथ समृद्धि के भी योग दिख रहे हैं।

कर्क राशि: दोस्तों की मदद से मिलेगा प्रेम

अपने लिए किसी नजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं, बैठने से काम नहीं चलेगा। अपने दोस्तों के साथ हर पार्टी , हर गैदरिंग को इंजॉय कीजिए क्योंकि यहीं तो आपके वो आपसे मिलने वाले हैं। एक बार आप दोनों का आमना सामना हो गया, तो यकीन मानिए कि इजहार करने में आप जरा भी देरी नहीं करेंगे क्योंकि आपकी राशि में भावनाओं को खुलकर जाहिर करने का मौसम बन राह है।

समय अनुकूल होता दिखाई दे रहा

अपने प्यार से किसी कारण से दूर हो गए लोगों के लिए भी समय अनुकूल होता दिखाई दे रहा है। खासतौर पर जॉब के चक्कर में अपने लव वन से दूर हो गए युवा वापस साथ होने वाले हैं। यदि आप शादीशुदा हैं और किसी कारण से आप अलग हो गए हैं, तो यह साल आपको फिर साथ करने वााला है।

सितारे एकदम आपके अनुकूल हैं

कर्क राशि वालों के लिए साल की शुरूआत बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस समय सितारे एकदम आपके अनुकूल हैं, तो आप अपनी रिलेशनशिप को मैरिज में आराम से बदल सकते हैं, लेकिन मार्च के अंत में सितारों की चाल बदलने वाली है। यदि इस समय तक आप शादी नहीं कर पाएं हैं, तो अब सब्र से काम लें। बेहतर होगा कि शादी से जुड़े फैसले अब आप सितंबर के बाद ही लें क्योंकि मई से सितंबर के बीच का समय आपको दिक्कत में डाल सकता हैं। बेहतर होगा कि यह समय अपनी रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग बनाने में लगाएं, फिलहाल शादी का डिसीजन टाल दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+