कर्क प्रेम राशिफल 2021 (Cancer Love Horoscope): भावुकता रखें, लेकिन रिश्ते न बिगड़ने दें

Cancer Love Horoscope 2021: कर्क राशि के लोग अपनी राशि के स्वामी चंद्रमा के अनुसार ही बेहद भावुक और कोमल दिल वाले होेते हैं। प्यार के मामले में ये लकी होते हैं, ये जिन्हें चाहते हैं उन्हें आसानी से अपना बना सकते हैं। लेकिन कभी कभी ये अत्यधिक भावुक हो जाते हैं, जिसका विपरीत असर संबंधों पर पड़ता है। अपने पार्टनर के प्रति अत्यधिक पजेसिव होना इन्हें भारी पड़ सकता है।

कर्क राशि: भावुकता रखें, लेकिन रिश्ते न बिगड़ने दें

आइए जानते हैं साल 2021 में कर्क राशि वालों की लव लाइफ कैसी रहने वाली है...

इस साल आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक केयरिंग रहेंगे। उन्हें चाहेंगे, उनकी देखभाल करेंगे, उनकी इच्छाओं की पूर्ति करने में कामयाब होंगे। चाहे प्रेमी-प्रेमिका हों या पति-पत्नी इस साल आपकी लव लाइफ बेहतरीन रहेगी, हालांकि बीच-बीच में ग्रहों के परिवर्तन के कारण नोकझोंक, तकराव, मनमुटाव चलता रहेगा, लेकिन अंततः रिश्ता मजबूत ही होगा। साल की शुरुआत अच्छी होगी और आप साथ में अच्छा वक्त बिताने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। फरवरी से अप्रैल के समय में आप वो सब पा सकेंगे जिसकी चाहत आपको अपने प्रेम में है। पहले से पार्टनर है तो उसे अपने प्यार के खूबसूरत एहसास से रोमांचित कर देंगे और यदि कोई पार्टनर नहीं है तो जिसे दिल ही दिल में चाहते हैं उसे अपनी दिल की बात खुलकर कहने की हिम्मत कर पाएंगे। आप ज्यादा से ज्यादा एक-दूसरे के साथ रहना और बात करना पसंद करेंगे।

आपको एक-दूसरे पर भरोसा होना जरूरी है

जून-जुलाई माह में थोड़ा सतर्क रहें। कोई तीसरा व्यक्ति आपके प्रेम संबंध में तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा। दोनों के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश करेगा, इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपको एक-दूसरे पर भरोसा होना जरूरी है, वरना प्रेम टूट सकता है। अगस्त-सितंबर माह लव लाइफ के लिए बेहतरीन रहेंगे। यह समय आपके जीवन को प्रेम से परिपूर्ण कर देगा। आप दोनों एक-दूसरे की सकारात्मक ऊर्जा से पूरित हो जाएंगे और प्रेम को नई ऊंचाई पर ले जाने में कामयाब होंगे। यही वह समय है जब आप एक-दूसरे के अधिक करीब आएंगे और प्रेम को विवाह में बदलने में कामयाब होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+