Kark (Cancer) Business Horoscope 2020: कर्क को बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने की संभावना
वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

कर्क राशि के जातकों के लिए दशम कार्य भाव का स्वामी मंगल रहेगा। इसलिए खुश होने का वक्त है। आपको अपने बिजनेस के जरिए लग्जरी लाइफ जीने का भरपूर मौका मिलने वाला है। साथ ही खानपान, सफेद चीजों, डायमंड, ज्वेलरी, सोना-चांदी, आर्टिफिशियल चीजों के बिजनेस में भी आपको आशातीत लाभ होने वाला है। इसलिए कहा जा सकता है कि वर्ष 2020 आपको बिजनेस में बड़ी सफलताएं दिलाने वाला साबित होगा।
लाभ की स्थिति
वर्तमान बिजनेस के साथ नए प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। आप विदेशी व्यापार से भारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इसके जरिए आपके व्यवसाय के विस्तार में मदद मिल सकती है। इस राशि वाले जो लोग कमोडिटी बाजार, शेयर मार्केट या लॉटरी के व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें लाभ की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। लोहे, वस्त्र, सौंदर्य उत्पादों, ट्रेवल जैसे नए कारोबार में निवेश करने के लिए समय ठीक रहेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेने की जरूरत लगे तो बिना हिचकिचाहट के लोन ले लें, उसे चुकाने की स्थिति बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications