Kark (Cancer) Business Horoscope 2023: उन्नति के आसार
स्टार्टअप के लिए बड़ा फंड मिलने से काम तुरंत गति पकड़ लेगा और आप बिजनेस की दुनिया में छा जाएंगे। नए कारोबारियों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा साल 2023।

Kark (Cancer) Business Horoscope 2023: कर्क राशि के जातकों के कारोबार के लिहाज से वर्ष 2023 भी 2022 की अच्छाइयों से भरा रहेगा। बिजनेस में जो उन्नति होना पिछले वर्ष बाकी रह गई थी वह यह वर्ष पूरा कर देगा। वर्ष में शनि का प्रभाव होने के कारण बीच-बीच में मामूली से उतार-चढ़ाव अवश्य आएंगे किंतु अंत में आप एक मजबूत और सफल कारोबारी होकर उभरेंगे। वर्ष के प्रारंभ में 17 जनवरी से शनि का राशि परिवर्तन होने से पेट्रोलियम पदार्थ, कृषि उत्पादों के कार्यो से लाभ मिलेगा।
लाभ प्राप्त नहीं होगा
प्रॉपर्टी ब्रोकिंग, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स को भी कार्य विस्तार के अवसर मिलेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के काम से विशेष लाभ होने की संभावना है। मार्च से जून माह के बीच नए कार्य, नए अनुबंध और नए लोगों के संपर्क में आने से लाभ होगा। जून से अगस्त माह के मध्य में कारोबार शिथिल रहेगा। कार्यो से मनमुताबिक लाभ प्राप्त नहीं होगा।
बिजनेस की दुनिया में छा जाएंगे
इसलिए उस दौरान जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही रहने दें। अगस्त के बाद का पूरा समय उन नए कारोबारियों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा जो शुरुआत कर रहे हैं। स्टार्टअप के लिए बड़ा फंड मिलने से काम तुरंत गति पकड़ लेगा और आप बिजनेस की दुनिया में छा जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications