Budh Nakshatra Parivartan 2026: इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, नहीं पड़ेगी बॉस से डांट, जेब भी रहेगी गर्म
Budh Nakshatra Parivartan 2026: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 7 जनवरी, दिन बुधवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियों की तो जैसे किस्मत ही पलटने वाली है। आपको बता दें कि वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क, गणित, लेखन, संचार और तकनीक का कारक माना जाता है।
जब बुध राशि परिवर्तन करता है, तो इसका सीधा असर व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और आर्थिक गतिविधियों पर पड़ता है। तो वहीं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र संघर्ष, विजय, आत्मबल और अडिग संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

जिन लोगों का जन्म इस नक्षत्र में होता है, वे जीवन में कठिनाइयों से हार नहीं मानते, काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक बुध का ये गोचर 3 राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है और ये तीन राशियां हैं मेष, तुला और मकर। जिनके लिए ये वक्त किसी 'राजयोग' या 'गोल्डन टाइम' से कम नहीं है, इनके जीवन में कायापलट हो सकता है।
Budh Nakshatra Parivartan 2026: क्या होगा बदलाव?
मेष राशि
बुध का यह गोचर आपके कर्म और करियर भाव को प्रभावित करेगा। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी, लेकिन वाणी में कठोरता से बचना जरूरी है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए यह समय उपलब्धियों भरा रहेगा।
नौकरी के लिए अहम रहेगा Budh Nakshatra Parivartan 2026
तुला राशि
बातचीत, साहस में वृद्धि मिलेगी, लिखने, मार्केटिंग, सेल्स और छोटी यात्राओं के लिए यह समय बहुत अच्छा है। ह समय स्वास्थ्य, नौकरी और प्रतियोगिता के लिए अहम रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति काम आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Budh Nakshatra Parivartan 2026 से निखरेगा व्यक्तित्व
मकर राशि
आपकी ही राशि में बुध का गोचर होने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। करियर में नई शुरुआत या नई पहचान मिल सकती है।यह समय आत्ममंथन और योजनाओं को गुप्त रूप से तैयार करने का है। विदेश से जुड़े काम, रिसर्च या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नजर रखें।
Budh Nakshatra Parivartan 2026: क्या करें और क्या न करें?
क्या करें:
- सोच-समझकर बोलें और लिखें
- करियर और वित्त से जुड़े फैसले प्लानिंग के साथ लें
- पढ़ाई, लेखन और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान दें
क्या न करें
- जल्दबाजी में निर्णय न लें
- कटु वाणी और नकारात्मक सोच से बचें
- फिजूलखर्ची न करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
आज का मीन राशिफल 3 अप्रैल 2026: भावनाओं पर नियंत्रण रखें, दिन खूबसूरत रहेगा -
आज का मकर राशिफल 1 अप्रैल 2026: रिश्तों में रखें ध्यान, होगा धनलाभ -
आज का वृश्चिक राशिफल 1 अप्रैल 2026: पुराने मसले सुलझेंगे, दिन शुभ -
आज का वृषभ राशिफल 1 अप्रैल 2026: वित्तीय मामलों में सावधानी, किसी को उधार ना दें -
आज का धनु राशिफल 1 अप्रैल 2026: चुनौतियों के बीच वाणी पर रखें नियंत्रण -
आज का मिथुन राशिफल 1 अप्रैल 2026: फैसलों में सावधानी बरतें, मीडिया वालों के लिए दिन शुभ -
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी तरक्की, सिंह की होगी तारीफ लेकिन कर्क रहें संभलकर, जानें बाकी राशियों का हाल -
आज का वृषभ राशिफल 2 अप्रैल 2026: रिश्तों में खटास के संकेत, पैसों में रखें संयम, कैसी रहेगी लवलाइफ? -
आज का कुम्भ राशिफल 2 अप्रैल 2026: उतार-चढ़ाव के बीच छुपे हैं सुनहरे अवसर, पार्टनर करेगा तारीफ -
आज का कर्क राशिफल 02 अप्रैल 2026: कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित चुनौतियां मिलेंगी, लवलाइफ रहेगी अच्छी -
आज का धनु राशिफल 2 अप्रैल 2026: सफलता के साथ धैर्य की परीक्षा, क्या कहती है Love Life? -
आज का तुला राशिफल 2 अप्रैल 2026: सावधानी और समझदारी से खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, होगी प्रेम की बारिश












Click it and Unblock the Notifications