Budh Gochar 2025 in Singh Rashi: बुध का सिंह राशि में प्रवेश, बचकर रहें वरना होगा तगड़ा नुकसान
Budh Gochar 2025 in Singh Rashi: बुध 30 अगस्त को सायं 4 बजकर 43 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सिंह राशि में पूर्व से ही सूर्य और केतु बैठे हुए हैं। बुध के जाने के कारण यहां त्रिग्रही युति बनेगी। यह युति केवल सूर्य-बुध होते तो ठीक रहती है लेकिन यहां केतु भी बैठा हुआ है।
इस प्रकार सूर्य ग्रहण दोष तो पहले से ही बना हुआ है, उसमें बुध के जाने से यह अब ग्रहण दोष बुध को भी प्रभावित करेगा। बुध का आधिपत्य मनुष्य की वाणी और बुद्धि पर होता है इसलिए इस दौरान सभी राशि के जातकों को विशेष सतर्क रहना होगा। किसी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

जानिए सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव (Budh Gochar 2025 in Singh Rashi)
- मेष : पंचम भाव में युति होने के कारण आपके प्रेम संबंधों में टकराव होगा। संतान को कष्ट हो सकता है। शिक्षा में बाधा।
- वृषभ : चतुर्थ में होने वाली युति आपको कुछ सुखों से वंचित कर सकती है। आपकी वाणी कठोर होगी। परिवार से मतभेद।
- मिथुन : भाई-बहनों से अनबन होगी, कार्य में अनिश्चिततता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मन विचलित रहेगा।
- कर्क : सबसे ज्यादा सतर्क आपको ही रहना है। वाणी और बुुद्धि के स्थान में हो रही युति संबंधों को खराब करेगी।
- सिंह : आपको किसी से संवाद करते समय सतर्क रहना होगा। अत्यधिक संभलकर बोलें। किसी को बुरा न लगे ध्यान रखें।
- कन्या : द्वादश भाव में हो रही युति आपके खर्च बढ़ा सकती है। किसी विवाद में फंस सकते हैं। धन को लेकर सतर्क रहें।
- तुला : आर्थिक मसलों पर किसी से विवाद हो सकता है। आपके काम अटकेंगे और कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं।
- वृश्चिक : करियर में आपके व्यवहार के कारण बाधा आ सकती है। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। सतर्क रहें।
- धनु : आप जो भी काम करने जाएंगे वह आसानी से नहीं होगा। काम अटकेंगे। धन फंस सकता है। बौद्धिक क्षमता प्रभावित होगी।
- मकर : स्वास्थ्य में कमजोरी आएगी। अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धन अधिक खर्च होगा।
- कुंभ : आपके व्यवहार से जीवनसाथी आहत हो सकता है। बातचीत में संभलकर बोलें। पार्टनर से विवाद हो सकता है।
- मीन : रोग और शत्रु परेशान करेंगे। हर बात में आपकी राय नहीं ली जाएगी। विवादित स्थितियों से बचने का प्रयास करें।
क्या करें (Budh Gochar 2025 in Singh Rashi)
बुध 15 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा। इसलिए 30 अगस्त से 15 सितंबर तक के समय में आप नित्य प्रतिदिन गणपति संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें। गणेशजी के दर्शन करें। इससे सारे संकट दूर होंगे। ऊं गं गणपतये नम: मंत्र की एक माला जाप भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications