Born in August: शेर की तरह निडर होते हैं अगस्त में पैदा होने वाले, जानिए और खूबियां
नई दिल्ली। अगस्त में जन्मे व्यक्ति को राजा की तरह रहने की आदत होती है क्योंकि इन मून साइन शेर होता है और शेर जंगल का राजा होता है। इन्हें ज्यादा लोगों से मिलने-जुलने में मजा नहीं आता है। इनके मित्र काफी कम होते हैं और जो होते हैं उनमें कोई ही एक होता है जो कि इनके काफी करीब होता है।यह अपनी चीजों को लेकर बहुत ज्यादा ही सजग होते हैं।

भीड़ से अलग दिखते हैं अगस्त में पैदा होने वाले लोग
इन्हें अपनी चीजों को पाने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ता है लेकिन इन्हें वो सारी चीजों मिल जाती हैं जिन्हें यह चाहते हैं। इनके अंदर जरूर कुछ ऐसा होता है जो कि इन्हें भीड़ से अलग करता है जैसे या तो यह बहुत लंबे होते हैं, या फिर काफी छोटे जैसी खूबियां।

यह गुस्सैल होते हैं लेकिन...
यह गुस्सैल होते हैं लेकिन बात-बात पर नहीं गुस्साते हैं लेकिन हां जब गुस्साते हैं तो अच्छे-अच्छों की शामत आ जाती है। यह अपनी बातें जल्दी किसी से शेयर नहीं करते हैं। इन्हें अपना पैसा खर्च करने में आनंद आता है और दूसरे के पैसों की तरफ यह आंख उठाकर भी नहीं देखते हैं।

यह भावुक होते हैं
यह भावुक होते हैं लेकिन अक्सर अपनी भावनाओं को लोगों को अवगत नहीं करा पाते हैं। यह सुखी वैवाहिक जीवन जीते हैं और वो सारी चीजों पा लेते हैं जिनकी यह कामना करते हैं। यह मेहनती होते हैं लेकिन इनसे जबरदस्ती कोई काम करा नहीं सकता है। ये काफी हद तक मूडी कहलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications