Bedroom Vastu Tips:'नहीं होगा झगड़ा, रिश्तों में आएगी गर्माहट', फॉलो करें ये वास्तु टिप्स सुंदर होगी लवलाइफ
Bedroom Vastu Tips Update: बेडरूम घर का वो स्थान होता है, जहां इंसान सुकून चाहता है, ये जगह हर किसी के लिए काफी पर्सनल होती है, पति-पत्नी के रिश्ते के लिए भी ये कमरा काफी खास होता है, यही वो स्थान है, जहां वो अकेले में एक-दूसरे के साथ वक्त व्यतीत करते हैं, जहां वो तन और मन दोनों से एक होते हैं लेकिन अक्सर वास्तु सही नहीं होने के बजाय यहां पर झगड़े होने लगते हैं और रिलेशन खराब हो जाता है, रिश्ते में प्रेम, विश्वास और लगाव की कमी हो जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का बेडरूम सिर्फ आराम करने की जगह नहीं बल्कि मानसिक शांति, वैवाहिक संबंध और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है इसलिए इसका वास्तु सही होना चाहिए, आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान ख्याल रखना चाहिए।

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए?
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) दिशा दांपत्य जीवन के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इससे रिश्तों में स्थिरता और मजबूती आती है जबकि बच्चों का बेडरूम पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना शुभ रहता है।
Bedroom Vastu Tips: क्या होनी है बेड की दिशा?
बिस्तर इस तरह रखें कि सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर हो और सिर उत्तर दिशा की ओर रखकर नहीं सोना चाहिए क्योंकि ये मानसिक तनाव बढ़ाता है। सबसे अहम बात ये है कि बेड के नीचे कबाड़ या अनावश्यक सामान न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिस घर में बेड के नीचे कबाड़ होता है उस घऱ में मियां-बीवी के काफी झगड़े होते हैं।
Vastu Tips: दीवारों का रंग कैसा हो?
वास्तु के अनुसार बेडरूम में भड़काऊ कलर के पर्दे नहीं होने चाहिए क्योंकि ये रिलेशनशिप के लिए अच्छा नहीं होता है। हल्का पिंक , हल्का ब्लू और लाइट ग्रीन कलर ये रिश्तों में क्लोजनेस लाता है। जबकि लाल-काले रंग रिलेशनशिप पर बुरा असर डालते हैं।
Vastu Tips for Bedroom: बेड के सामने आईना नहीं होना चाहिए
बेड के सामने आईना नहीं होना चाहिए। यदि है तो रात में उसे ढक दें। टीवी, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कम से कम रखें। बीम (छत की भारी पट्टी) के नीचे बिस्तर न रखें, इससे तनाव बढ़ सकता है, बिस्तक की चादरें और तकिया भी गंदे और मैले नहीं होने चाहिए और कोशिश करें ये भी लाइट कलर के और आरामदायक हों। कमरे में रोशनी भी मंद होनी चाहिए।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications