ये क्रिस्टल पहनेंगे तो पास नहीं आएंगे आंखों के रोग

नई दिल्ली। आंखें मनुष्य के लिए ईश्वर का सबसे अनमोल तोहफा है, इसका ध्यान भी सबसे ज्यादा रखा जाता है। आंखों के बिना संसार अंधकारमय है, लेकिन किसी पैदायशी कमी, डिसऑर्डर या किसी बीमारी की वजह से कभी-कभी कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम हो जाती है और फिर शुरू होता है डॉक्टरों के चक्कर काटना।

आप आंखों की बीमारी का इलाज करवा रहे हैं यह अच्छी बात है, लेकिन रत्न चिकित्सा विज्ञान में भी कई ऐसे हीलिंग स्टोन का जिक्र है जिनसे न केवल आंखों के रोग दूर किए जा सकते हैं बल्कि बढ़ती उम्र में भी आंखों की रोशनी बरकरार रखी जा सकती है।

आइये आज हम कुछ ऐसे ही स्टोन या क्रिस्टल या रत्नों की बात करते हैं...

ब्लैक एजेट

ब्लैक एजेट

यह काले रंग का क्रिस्टल होता है, जो आंखों के अनेक रोगों को दूर करता है। क्रिस्टल थैरेपिस्ट के अनुसार ब्लैक एजेट को हल्के हाथों से पलकों पर रगड़ने से आंखों के आसपास रक्त का प्रवाह नियमित होता है। इससे आंखों के नीचे बने काले घेरे कम होते हैं और दृष्टि दोष दूर होकर नेत्रज्योति में वृद्धि होती है। ब्लैक एजेट को अंगूठी में पहनने से भी आंखों के रोग दूर रहते हैं।

एक्वामरीन

एक्वामरीन

जल तत्व प्रधान यह स्टोन आंखों के रोग दूर करने में चमत्कारिक रूप से असर दिखाता है। आंखों में एलर्जी, सूखापन, आंखों में खुजली, जलन आदि की समस्या से यह स्टोन मुक्ति दिलाता है। सफेद, हल्के हरे, हल्के नीले रंग में पाए जाने वाले इस स्टोन को रातभर पानी में डालकर उस पानी से आंखों को धोने से सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। आंखों का सूखापन दूर होता है।

टाइगर जैस्पर

टाइगर जैस्पर

आंखों के आसपास कई बार रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता है, इसलिए आंखों में कई तरह की समस्याएं आने लगती है। टाइगर जैस्पर इस रक्त प्रवाह में आ रही बाधाएं दूर करता है। इसे पहनने से आंखों की रोशनी तेज होती है, आंखों में चमक आती है। इतना ही नहीं इससे आंखों में ऐसा आकर्षण पैदा होता है जो हर किसी को प्रभावित करता है।

जेड

जेड

प्राचीनकाल से जेड का उपयोग आंखों के गंभीर रोगों को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जो अच्छे विजन के लिए बहुत जरूरी है। लगातार या आंखों की मौसमी बीमारियों को इस स्टोन के प्रयोग से आसानी से दूर किया जा सकता है। कंजक्टिवाइटिस में यह चमत्कारिक रूप से असर दिखाता है। इसके मोतियों की माला पहनी जा सकती है।

फ्लूरॉइट

फ्लूरॉइट

इस स्टोन में ग्लूकोमा या कांच बिंदु को ठीक करने की शक्ति होती है। अत्यधिक गर्मी के कारण आंखों में दर्द, सूजन, जलन आदि की समस्या को इस स्टोन से दूर किया जा सकता है। फ्लूरॉइट आंखों को दिमाग से जोड़ने वाली नसों को मजबूत बनाता है, जिससे अधिक उम्र में भी आंखों की रोशनी को सही रखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+