मूलांक से जानिए किस साल में चमकेगा आपका भाग्य
यदि अंक शास्त्र पर भरोसा करते हैं तो इसमें भाग्य कब उदय होगा इसका सही-सही समय निकाला जा सकता है। अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर जाना जा सकता है कि आपका भाग्योदय किस उम्र में होगा।
id="toptextpromo">
नई
दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की के सपने देखता है। वह जल्द से जल्द समस्त प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाएं पा लेना चाहता है। इसके लिए वह कठिन परिश्रम भी करता है, लेकिन सभी लोगों के सपने सच नहीं हो पाते। कुछ को जरा सी मेहनत में बहुत कुछ हासिल हो जाता है, लेकिन कुछ लोग जीवनभर परेशानी में गुजार देते हैं। कई लोग सही समय पर काम शुरू नहीं कर पाते इसलिए भी परेशानियों में घिरे रहते हैं। यदि अंक शास्त्र पर भरोसा करते हैं तो इसमें भाग्य कब उदय होगा इसका सही-सही समय निकाला जा सकता है। अंक ज्योतिष में मूलांक के आधार पर जाना जा सकता है कि आपका भाग्योदय किस उम्र में होगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
1 से 9 तक होते हैं मूलांक
अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक मूलांक होते हैं। आपकी जन्म तारीख के आधार पर मूलांक तय होता है। जैसे यदि आपकी जन्म तारीख महीने की 1 से 9 के बीच है तो वही आपका मूलांक होगा। यदि आपकी जन्म तारीख महीने की 10 से 31 तारीख के बीच है तो इन दो अंकों को जोड़ लें, वही आपका मूलांक होगा। जैसे यदि आपकी जन्म तारीख 11 है तो 1 और 1 जुड़कर 2 अंक आएगा तो आपका मूलांक 2 होगा

जन्म तारीख के अनुसार ये हैं मूलांक
1, 10, 19, 28 का मूलांक 1
2, 11, 20, 29 का मूलांक 2
3. 12. 21, 30 का मूलांक 3
4, 13, 22, 31 का मूलांक 4
5, 14, 23 का मूलांक 5
6, 15, 24 का मूलांक 6
7, 16, 25 का मूलांक 7
8, 17, 26 का मूलांक 8
9, 18, 27 का मूलांक 9

किस उम्र में होगा भाग्योदय
इस तालिका से जानें किस मूलांक वाले का भाग्योदय उम्र के किस वर्ष में होगा। मूलांक के अनुसार भाग्य चमकने का जो वर्ष आ रहा है, उसमें व्यक्ति के सारे काम खुद-ब-खुद होने लगते हैं। उसके जीवन में तरक्की होती है और वह प्रत्येक परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होता है।

मूलांक और भाग्योदय वर्ष
मूलांक भाग्योदय वर्ष
मूलांक 1 22
मूलांक 2 24
मूलांक 3 32
मूलांक 4 36, 42
मूलांक 5 32
मूलांक 6 25
मूलांक 7 38, 44
मूलांक 8 36, 42
मूलांक 9 28












Click it and Unblock the Notifications