गुस्सा विनाश का कारण है इसलिए जरूर अपनाइए क्रोध को कंट्रोल करने के ये Astro Tips

नई दिल्ली। गुस्सा करना या क्रोध इंसान की प्रगति का बहुत बड़ा दुश्मन है। अपने गुस्से की वजह से इंसान बड़े-बड़े नुकसान कर डालता है। क्रोध के कारण उसकी सामाजिक क्षति तो होती ही है वो रिश्तों और पैसों से भी हाथ धो बैठता है। गुस्सा करने वाले इंसान से लोग दूरियां बना लेते हैं और पीठ पीछे उसकी काफी बुराई करते हैं। कभी-कभी लोग शार्ट टेंपर्ड लोग को मानसिक रोगी या साइकिक जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं। गु्स्से के कारण अच्छे-अच्छे काम बिगड़ जाते हैं इसलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ असरकारी टिप्स जिनके जरिए आप अपने गुस्से को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। ये टिप्स बहुत ही आसान है जिन्हें अपनाकर आप आसानी से क्रोध से पीछा छुड़ा सकते हैं।

गुस्सा विनाश का कारण है इसलिए जरूर अपनाइए क्रोध को कंट्रोल करने के ये Astro Tips

उपाय निम्नलिखित है...

  • रोज सूरज भगवान को जल चढ़ाइये, सूर्य दिमाग को ठंडा रखने में मदद करता है।
  • घर में लाल रंग का प्रयोग ना करें, घर में ना तो पेंट लाल हो और ना ही चादरें और पर्दे।
  • अपने घर की दीवारों पर कैलेंडर या गिनती की टेबल लटकाइये जिससे जब आपको क्रोध आये तो आपका ध्यान उस ओर चला जाये।
  • अपने घर के किसी भी कोने में गंदगी ना रखें क्योंकि गंदगी क्रोध को उकसाती है।
  • पूर्व दिशा में कोई भारी सामान ना रखें।
  • शाम होते ही घर में धूप बत्ती या अगरबत्ती को जलायें।
  • जब गुस्सा आए तो आप उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दें।
  • हो सके तो मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें, बजरंग बली क्रोध को शांत करते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+