Mesh (Aries) Career Horoscope 2022: मेष को मिलेंगे सुनहरे मौके
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। मेष राशि के जातकों को करियर के लिहाज से वर्ष 2022 में अनेक सुनहरे मौके मिल सकते हैं। वर्ष के प्रांरभ में शनि दशम कार्य स्थान में बुध के साथ रहेगा। यह समय नौकरी के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता है। इस समय में नई संभावनाएं पैदा होंगी। आप जॉब बदलना चाहते हैं तो बदल भी सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बनेंगे। यदि नया व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं तो यह समय बेहतर है। इस समय काम प्रारंभ करेंगे तो सफलता मिलने में संदेह नहीं रहेगा। इसके बाद 30 अप्रैल से शनि आपके एकादश स्थान में गोचर करेगा। यह समय वर्तमान नौकरी या बिजनेस में उन्नति के संकेत देगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा और आप नई नई चुनौतियों के बावजूद एक सशक्त पेशेवर होकर उभरेंगे।

उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलने के साथ ही उनके सहयोग से नौकरी में मनमुताबिक तरक्की भी प्राप्त करेंगे। इस समय में यदि किसी बिजनेस या स्टार्टअप में निवेश की योजना है तो उसे भी साकार कर सकते हैं। जुलाई से सितंबर के बीच का समय उन युवाओं के लिए बेहतरीन रहेगा जो नए जॉब तलाश रहे हैं।
नई नौकरी करना चाहते हैं। इन्हें मल्टीनेशनल कंपनियों से अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। यह समय बैंकिंग, इंश्योरेंस, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और सभी प्रकार के निवेश से संबंधित जॉब करने वालों के लिए शानदार रहेगा। अक्टूबर से दिसंबर का समय अपने करियर को नई गति देने का रहेगा। लेकिन इस दौरान चुनौतियां भी बहुत रहेंगी। कोई अपना ही आपकी टांग खींचने का प्रयास करेगा, आपको आगे बढ़ने से रोकेगा।
उपाय : मेष राशि के जातक मंगल पिरामिड अपने कार्यस्थल की डेस्क या अपने घर में पढ़ाई की जगह पर स्थापित करें।












Click it and Unblock the Notifications