Kumbh (Aquarius) Business Horoscope 2023: उन्नति होने के योग

इस वर्ष लाभ के अनेक अवसर आएंगे तब बिजनेस के विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू करें। अगस्त से सितंबर के बीच के समय में स्थितियां बेहतर होंगी।

 Kumbh (Aquarius) Business Horoscope 2023:

Kumbh Business Horoscope 2023: कुंभ राशि के कारोबारियों को साल 2023 उन्नति के अनेक अवसर प्रदान करेगा। राशि का स्वामी 17 जनवरी से इसी राशि में आने वाला है जो अवसरों की वर्षा कर देगा किंतु आपको सत्य और ईमानदारी से बिजनेस को आगे बढ़ाना होगा। चालबाजी और धोखेबाजी से बिजनेस करेंगे तो शनिदेव गिरा सकते हैं। वर्ष 2023 में फरवरी से जुलाई के बीच का समय अपने बिजनेस को नई ऊंचाई देने वाला रहेगा। पुराने कार्यो का विस्तार होगा। साथ ही बिजनेस के लिए लिया गया पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा।

नया कार्य तो प्रारंभ कर सकते हैं

अगस्त के बाद का समय थोड़ा संयम बरतने का है। इस दौरान नया कार्य तो प्रारंभ कर सकते हैं किंतु ध्यान रहें फैलाव अपनी सीमा में रहकर ही करें, अनावश्यक विस्तार और हड़बड़ी काम में नुकसान दे सकती है। इस वर्ष लाभ के अनेक अवसर आएंगे तब बिजनेस के विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू करें।

बिजनेस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी

अगस्त से सितंबर के बीच के समय में स्थितियां बेहतर होंगी। इस दौरान बिजनेस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया कारोबार शुरू करने का भी पूरा लाभ होगा। निवेश से लाभ, कारोबार के विस्तार से लाभ मिलेगा। साझेदारी में कोई काय प्रारंभ करेंगे तो उसमें भरपूर लाभ मिलेगा। ऑटोमोबाइल और पेट्रोलियम पदार्थो के कारोबार अच्छा लाभ देंगे। प्रॉपर्टी के कार्य कर रहे लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे।

Recommended Video

      New Year 2023: ‘राजयोग’ में होगा साल 2023 का सूर्योदय, बन रहे कई शुभ योग | वनइंडिया हिंदी *Religion

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+