Akshaya Tritiya 2026: इन 5 राशियों का शुरू हुआ राजयोग, करियर, पैसा, सम्मान सब मिलेगा
Akshaya Tritiya 2026: आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है, जो कि हर साल वैसाख माह की तृतीया को मनाई जाती है, इस दिन को ज्योतिष शास्त्र 'अबूझ मुहूर्त' कहता है, यानी कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है। इस बार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास मानी जा रही है।जो कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है या यूं कहें कि इस बार की अक्षय तृतीया 5 राशियों के लिए राजयोग लेकर आई हैं, ये राशियां हैं- मेष, वृषभ, सिंह, तुला और धनु ।
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सूर्य और चंद्रमा की मजबूत स्थिति सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगी और साथ ही ये अपने साथ 'गजकेसरी योग' भी लेकर आया है, जिसकी वजह से मेष, वृषभ, सिंह, तुला और धनु का अच्छा वक्त शुरू होगा। ये राजयोग इन राशियों को करियर में उन्नति, पद-प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है।

Akshaya Tritiya 2026 Effect: इन 5 राशियों के शुरू होगा अच्छा वक्त
- मेष राशि: इस दिन आर्थिक लाभ के प्रबल योग बनते हैं। धन-संपत्ति में वृद्धि, नई खरीदारी (खासकर सोना) और निवेश के लिए समय अनुकूल रहता है।
- वृषभ राशि: परिवार और करियर दोनों में सुखद समाचार मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति बनी रहेगी।
- सिंह राशि: सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग हैं। नौकरी या बिज़नेस में नए अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।
- तुला राशि: निवेश और व्यापार के लिए अच्छा समय है। मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का मिलेगा साथ।
- धनु राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी और यात्रा या नए काम से लाभ मिल सकता है। धन लाभ और करियर ग्रोथ के योग हैं।
बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा Akshaya Tritiya 2026 का प्रभाव
अन्य राशियों के लिए भी यह दिन शुभ है, लेकिन उन्हें थोड़ा संयम और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है। दान-पुण्य, पूजा-पाठ और सकारात्मक सोच से सभी राशियां इस दिन का लाभ उठा सकती हैं।आज के दिन मां लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करें, यकीन मानिए जिंदगी संवर जाएगी।
Akshaya Tritiya से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं
- कहा जाता है कि इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।
- महाभारत काल में अक्षय पात्र की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी, जिससे कभी भोजन की कमी नहीं होती थी।
- यह भी मान्यता है कि इसी दिन कुबेर को अपार धन की प्राप्ति हुई थी।
- अक्षय तृतीया पर सोना या कोई भी कीमती वस्तु खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- इस दिन गरीबों को भोजन, जल, कपड़े या धन का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है।
- नया व्यापार, निवेश या कोई भी शुभ कार्य शुरू करने के लिए यह दिन बेहद खास होता है।
- पूजा-पाठ, व्रत और भगवान की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।














Click it and Unblock the Notifications