Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा प्रमोशन, कौन बनेगा धनवान, क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal: हर नया दिन अपने साथ नई संभावनाएं, चुनौतियां और अवसर लेकर आता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव डालती है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) हमें यह बताता है कि आज का दिन कैसा रहेगा - करियर, व्यापार, शिक्षा, परिवार, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य और धन के क्षेत्र में कौन-सी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं।

राशिफल केवल भविष्यवाणी ही नहीं, बल्कि यह हमें सचेत करता है कि किन बातों से बचना है और किन कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिल सकती है। यह मार्गदर्शन जीवन को सहज और संतुलित बनाने में सहायक होता है।

Aaj Ka Rashifal

आइए विस्तार से जानते हैं कि सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (Aaj Ka Rashifal)

सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी (Aaj Ka Rashifal)

आज है गुरुवार, आज का दिन विष्णु जी को समर्पित है। आज के दिन अगर आप विष्णु जी की पूजा सच्चे मन से करें तो आपके सारे कष्टों का अंत शीध्र होगा और आपको सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी। इन्हें 'नारायण', 'हरि और 'गोविंद' नामों से भी जाना जाता है। माना जाता है कि विष्णु जी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और धर्म की रक्षा होती है।

विष्णु जी की पूजा विधि (Aaj Ka Rashifal)

  • प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा से पहले भगवान विष्णु का ध्यान कर संकल्प लें।
  • घर के पवित्र स्थान पर विष्णु जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • दीपक जलाकर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
  • अर्पण - पीले फूल, तुलसी पत्र, पीली वस्तुएं, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • आरती और भजन - विष्णु जी की आरती करें और भक्ति भाव से विष्णु सहस्रनाम या गीता के श्लोकों का पाठ करें।
  • प्रसाद वितरण - पूजा के बाद प्रसाद बांटकर सभी को आशीर्वाद दें।

क्या करें (Do's)

  • पूजा में तुलसी पत्र अवश्य अर्पित करें।
  • हमेशा पीले या सफेद वस्त्र पहनकर पूजा करें।
  • श्रीहरि नाम जप या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • व्रत करने पर पूरे दिन सात्विक आहार ग्रहण करें।
  • संभव हो तो दान और सेवा करें।

क्या ना करें (Don'ts)

  • पूजा में कभी भी बासी या मांसाहारी भोजन का प्रयोग न करें।
  • विष्णु जी को बिल्व पत्र या दूर्वा घास अर्पित न करें, यह केवल शिव जी और गणेश जी को चढ़ते हैं।
  • पूजा के समय क्रोध, झगड़ा या नकारात्मक बातें न करें।
  • व्रत के दिन लहसुन, प्याज, तामसिक भोजन का सेवन न करें।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+