Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 7 जून 2023, बुधवार
Panchang Today: आज किसी सिद्ध गणेशजी के मंदिर में गणेशजी को सिदूर का चोला चढ़ाएं और बूंदी के लड्डू या बेसन के लड्डू का नैवेद्य अवश्य लगाएं।

Aaj Ka Panchang: आज का दिन कई मामलों में अत्यंत विशेष है। आज आषाढ़ मास की संकट चतुर्थी है, बुधवार का दिन है, ब्रह्म योग है और आज ही बुध अपना राशि परिवर्तन भी कर रहा है। आज के दिन किए गए कार्य सफल होंगे। संकट चतुर्थी का व्रत रखें और गणेशजी का पूजन करें। आज गणेशजी को 108 दूर्वांकुर या 1008 शमी पत्र अर्पित करने से जीवन के सारे संकट दूर होंगे। धन-धान्य की प्राप्ति होगी, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : चतुर्थी रात्रि 9:50 तक
- नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा रात्रि 9:01 तक
- योग : ब्रह्म रात्रि 10:23 तक
- करण : बव प्रात: 11:19 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:42:23
- सूर्यास्त : 7:08:44
- दिनकाल : 13 घंटे 26 मिनट 20 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 33 मिनट 39 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 8:37
- चंद्रोदय : रात्रि 10:44
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ
- चंद्र राशि : मकर
- मंगल : कर्क
- बुध : मेष, सायं 7:46 से वृषभ में
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 5:42 से 7:23
- शुभ : प्रात: 10:45 से दोप 12:26
- चर : दोप 3:47 से सायं 5:28
- लाभ : सायं 5:28 से 7:09
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:28 से 9:47
- अमृत : रात्रि 9:47 से 11:06
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:26 से 2:06
- यम घंट : प्रात: 7:23 से 9:04
आज विशेष
- आज का शुभ रंग : हरा, सिंदूरी
- आज के पूज्य देव : श्री गणेशजी
- आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:












Click it and Unblock the Notifications