Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 5 जुलाई 2023, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज श्रावण मास का दूसरा दिन है। आज द्वितीया तिथि है और दिन बुधवार। आज के दिन भगवान गणेशजी की पूजा, दर्शन करने से अनेक कष्टों का निवारण होगा और आपके कार्यों में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। आज के दिन गणेशजी के दर्शन करें, उन्हें बेसन की मिठाई का भोग लगाएं, दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। पाठ की जगह ऊं गं गणपतये नम: महामंत्र का जाप भी कर सकते हैं। जिन महिलाओं को संतान प्राप्ति में बाधा आ रहा है वे श्रावण मास के इस प्रथम बुधवार के दिन संतान गणपतिस्तोत्र का पाठ अवश्य करें। शीघ्र लाभ होगा।

विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : श्रावण (प्रथम शुद्ध) कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : द्वितीया प्रात: 10:01 तक
- नक्षत्र : श्रवण रात्रि 2:55 तक
- योग : वैधृति प्रात: 7:46 तक पश्चात विश्कुंभ
- करण : गर प्रात: 10:01 तक पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 5:47:53
- सूर्यास्त : 7:14:29
- दिनकाल : 13 घंटे 26 मिनट 36 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 33 मिनट 45 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 7:28
- चंद्रोदय : रात्रि 9:22
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : मकर
- मंगल : सिंह
- बुध : मिथुन
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 5:48 ये 7:29
- शुभ : प्रात: 10:50 से दोप 12:31
- चर : दोप 3:53 से सायं 5:34
- लाभ : सायं 5:34 से 7:14
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:34 से 9:53
- अमृत रात्रि 9:53 से 11:12
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:31 से 2:12
- यम घंट : प्रात: 7:29 से 9:10
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
- आज के पूज्य देव : श्री गणेशजी
- आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:












Click it and Unblock the Notifications